बीकानेर नगर निगम दल ने गुरुवार को दो स्थानों पर कार्रवाई कर एक इमारत को सील किया व नाले पर हो रखे अतिक्रमण को हटाया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नगर निगम दल ने गुरुवार को दो स्थानों पर कार्रवाई कर एक इमारत को सील किया व नाले पर हो रखे अतिक्रमण को हटाया।

नियम विरुद्ध निर्माण, एक इमारत सील

नियम विरुद्ध निर्माण, एक इमारत सील

नगर निगम दल ने गुरुवार को दो स्थानों पर कार्रवाई कर एक इमारत को सील किया व नाले पर हो रखे अतिक्रमण को हटाया। अतिक्रमण शाखा प्रभारी हंसा मीणा के नेतृत्व में गंगाशहर बोथरा चौक नायकों का बास क्षेत्र में एक निर्माणाधीन आवासीय इमारत को नियम विरुद्ध निर्माण के कारण सील किया। शाखा प्रभारी के अनुसार इमारत मालिक को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, नोटिस की पालना नहीं होने पर इमारत को सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान निगम होमगार्ड के ऋषिराज आचार्य सहित निगम कर्मचारी और होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

हटाए अतिक्रमणनिगम आयुक्त के एल मीणा के नेतृत्व में निगम दल ने बारदाना गली में नाले के ऊपर हो रखे अतिक्रमण को हटाया। आयुक्त के अनुसार नाले के ऊपर दो बाड़ों के रुप में अतिक्रमण हो रखा था। दो गायों को पकड़कर गौशाला भेजी गई। चारदीवारी, छप्पर आदि के रुप में हो रखे अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। इस दौरान एक्सईएन मुकेश कुमार चौधरी, एसआई बुलाकी सियोता व ओम प्रकाश जावा सहित निगम कर्मचारी व होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!