बीकानेर: नयाशहर क्षेत्र में युवक की हत्या, चाकू मारने से पहले किया फोन!, पुलिस कर रही पूछताछ,

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई है। घटना कुछ देर पहले की है। मृतक का नाम रघुनाथ मंदिर निवासी 30 वर्षीय भंवरलाल पुत्र मुरलीधर जाजड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रामदेव पार्क के समीप स्थित रत्ताणी व्यासों के श्मशान में घटना हुई है। जहां भंवरलाल व उसका दोस्त दोनों बातें कर रहे थे। इस दौरान विवाद हो गया और आरोपी ने भंवरलाल को चाकू मार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक अन्य दोस्त को फोन कर सूचित भी किया। अन्य दोस्त मौके पर पहुंचा तभी उसने भंवरलाल को चाकू मार दिया।
सीओ नयाशहर सुभाष शर्मा ने बताया कि पुलिस को पीबीएम चौकी से सूचना मिली थी। मौके पर उनि महेंद्र मीणा मय जाब्ते को भेजा गया। वहीं ख़बर लिखने तक सीओ सुभाष शर्मा पीबीएम चौकी के लिए रवाना हुए थे। सूत्रों के मुताबिक पूनम स्वामी नाम का दोस्त ही भंवरलाल को पीबीएम लेकर गया था। आरोपी नयाशहर थाने के पीछे का निवासी बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक उसका नाम विकास है। हालांकि पुलिस ने आरोपी की अभी तक पुष्टि नहीं की है।

Categories:
error: Content is protected !!