बीकानेर: नाल थाना इलाके में फिर मिला बम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।इंटेलिजेंस ने दी नाल थाना को सूचना,इंटेलिजेंस के राजवीर सिंह ने कहा -‘पुलिस मौके पर है, सेना को सूचना दे दी गई है’,कुछ दिन पहले भी मिला था बमनाल थाना क्षेत्र में आज फिर एक बम मिला है।
नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण के अनुसार छोटी नाल के एक खेत में जिंदा बम मिला है। खेत मांगू सिंह नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। बम करीब एक से डेढ़ फीट का है।‌ एक तरफ से आधा खाली दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ से भरा हुआ है।
मौके पर पुलिस जाप्ता निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है। थाना पुलिस ने एसपी को को जानकारी दे दी। जिसके बाद एसपी ने सेना को लिखा है। उम्मीद है शाम तक सेना बम निस्तारण हेतु पहुंचेगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी नाल थाना क्षेत्र में इतना ही बड़ा जिंदा बम मिला था।

Categories:
error: Content is protected !!