बीकानेर ब्लड सेवा समिति के हर्षित चाण्डक ने किया गृह प्रवेश से पहले प्लेटलेट्स दान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ब्लड सेवा समिति के रक्तदाता नियमित रक्तदान कर पीड़ितों को राहत प्रदान कर रहे है। समिति के कार्यकारिणी सदस्य रक्तमित्र हर्षित चाण्डक ने अपने नव निर्मित गृह के प्रवेश से पूर्व आपात प्लेटलेट्स बी पॉजिटिव का दान कर अपने रक्तदान सेवा धर्म को बखूबी निभाया। समिति के संचालक रवि व्यास पारीक ने बताया कि हर्षित अपने पिताजी रक्तमित्र इन्द्र कुमार चाण्डक (सह संचालक बीकानेर ब्लड सेवा समिति) के आदर्शो को अपना कर मौका मिलते ही रक्तदान करते है।
उन्होंने बताया कि यह हर्षित का तीसरा प्लेटलेट्स दान था और वे अबतक कुल आठ बार रक्तदान कर चुके है। इस अवसर पर समिति के सचिव एवं प्रभारी विक्रम इछपुल्याणी (अरोड़ा), शेखर इछपुल्याणी, रक्तमित्र मुकुल डागा, तरूण सिंह शेखावत और चंचल शर्मा आदि सदस्य गण उपस्थित रहें।

Categories:
error: Content is protected !!