बीती रात पूरे राज्य में सबसे ठंडा रहा बीकानेर:तीन दिन बाद फिर धूप खिली, अगले कुछ दिन कोहरा नहीं होगा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीती रात पूरे राज्य में सबसे ठंडा रहा बीकानेर:तीन दिन बाद फिर धूप खिली, अगले कुछ दिन कोहरा नहीं होगा

धूप खिलने के बाद बीकानेर। - Dainik Bhaskar

धूप खिलने के बाद बीकानेर।

बीकानेर में शुक्रवार को मौसम एक बार फिर साफ हो गया है। धूप खिल चुकी है, हालांकि हवा में ठंडक अभी बरकरार है। अधिकतम तापमान में दोपहर तक बढ़ोतरी तो होगी लेकिन सर्दी से बहुत ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं की जा रही। उधर, मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले कुछ दिनों तक बीकानेर में मौसम शुष्क रहने वाला है यानी कोहरा फिलहाल नहीं होगा। बीती रात राजस्थान में सबसे ठंडा बीकानेर ही रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पश्चिमी राजस्थान में गुरुवार की रात सबसे कम पारा बीकानेर में रहा, जबकि सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान जोधपुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।पूर्वी राजस्थान में फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी राजस्थान के चूरू में 4.6, श्रीगंगानगर में 5.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। बीकानेर में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सुबह की सर्दी चूरू में बीकानेर से ज्यादा थी, जहां अधिकतम तापमान महज 15.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

सुबह धूप देखकर मन खुश

बीकानेर में सुबह धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। खुशी हुई कि कड़ाके की सर्दी से अब कुछ राहत मिलेगी, हालांकि हवा में ठंडक अभी बरकरार है। ऐसे में धूप का बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है। दोपहर दो बजे तक तापमान में कुछ बढ़ोतरी होती है तो सर्दी कम होगी। अच्छी खबर ये है कि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क बताते हुए कोहरा नहीं पड़ने की उम्मीद जगाई है।

Categories:
error: Content is protected !!