ब्रजरतन जोशी बने साहित्य अकादमी की सामान्य सभा के सदस्य

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर 11 जनवरी.राजकीय डूंगर महाविद्यालय के सहायक आचार्य हिंदी पद पर कार्यरत प्रतिष्ठित लेखक संपादक ब्रजरतन जोशी का चयन साहित्य अकादमी, दिल्ली की सामान्य सभा सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से हुआ है। गौरतलब है श्री जोशी इस समय आईआईएएस, शिमला के एसोसिएट फेलो के साथ राजस्थान साहित्य अकादमी की राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पत्रिका मधुमती के संपादक भी हैं।श्री जोशी को उनकी उल्लेखनीय हिंदी सेवाओं के चलते राष्ट्र की इस प्रतिष्ठित प्रतिनिधि साहित्यिक संस्था की सामान्य सभा में 2023 से 2027 के लिए चुना गया है।जोशी का कार्यकाल पाँच वर्ष का रहेगा। इसकी सूचना साहित्य अकादमी दिल्ली के सचिव श्री श्रीनिवास राव ने दी है। बहुविध अनुशासनों में सक्रिय जोशी कईं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कविता पाठ,शोध,और व्याख्यान दे चुके हैं।चार पुस्तकों और चौदह संपादित कृतियों के साथ वे अनुवाद कार्य से भी जुड़े हैं।

Categories:
error: Content is protected !!