भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव:भूगर्भ से प्रकटित भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का होगा पंचामृत अभिषेक, चढाएंगे मोक्ष का प्रतीक निर्वाण लड्डू

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव:भूगर्भ से प्रकटित भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का होगा पंचामृत अभिषेक, चढाएंगे मोक्ष का प्रतीक निर्वाण लड्डू

जैन धर्मावलंबियों द्वारा जैन धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव गुरुवार को भक्ति भाव से मनाया जाएगा। - Dainik Bhaskar

जैन धर्मावलंबियों द्वारा जैन धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव गुरुवार को भक्ति भाव से मनाया जाएगा।

शांतिनाथजी की खोह में एक हजार से भी अधिक जैन धर्मावलंबियों द्वारा जैन धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव गुरुवार को भक्तिभाव से मनाया जाएगा। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र शांतिनाथजी की खोह में राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा, जैन सोशल ग्रुप मेट्रो जयपुर के अध्यक्ष कमल वैद के नेतृत्व भूगर्भ से प्रकटित 1000 वर्ष प्राचीन भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के जल, चंदन,दुग्ध,घृत,अनार रस,केला रस, अंगूर रस, पपीता रस, सेव रस, अन्नानास रस, श्रीफल जल आदि से पंचामृत अभिषेक किये जाएंगे।

ADVERTISEMENT

शांतिधारा के बाद भगवान की पूजा अर्चना कर पूजा के दौरान निर्वाण काण्ड भाषा का सामूहिक उच्चारण कर जयकारों के बीच मंत्रोच्चार के साथ निर्वाण लड्डू चढाया जायेगा। महाआरती के साथ समापन होगा। इस मौके पर मनोज सोगानी, चेतन जैन निमोडिया सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। वहीं, बुधवार रात्रि में महाआरती के बाद 48 दीपकों द्वारा भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान के पाठ किए जाएंगे।

Categories:
error: Content is protected !!