भाजपा जूनागढ़ मंडल संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

मंडल सदस्यता अभियान और बूथ समिति गठन पर हुई विस्तृत चर्चा
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रहे संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत जूनागढ़ मंडल की संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन रविवार को मंडल अध्यक्ष अजय खत्री की अध्यक्षता में गांधीनगर स्थित पार्टी के संभाग कार्यालय में किया गया।

बैठक में मंडल संगठन पर्व सहयोगी के रूप में जिला उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय, जिला मंत्री एवं मुख्य वक्ता भारती अरोड़ा, पूर्व जिला मंत्री एवं मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, मंडल मोर्चा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल संगठन पर्व सहयोगी विजय उपाध्याय ने मंडल संगठन चुनाव एवं सदस्यता अभियान की संपूर्ण रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति गठन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

उपाध्याय ने भाजपा को पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम दो सक्रिय सदस्य बनाए जाने आवश्यक हैं एवं प्रत्येक मंडल में अधिकाधिक संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी अपेक्षित है।

मुख्य वक्ता और जिला मंत्री भारती अरोड़ा ने मंडल संगठन पर्व को उत्साह के साथ संपूर्ण करने की बात कही।

मंडल अध्यक्ष अजय खत्री ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत मंडल में प्राथमिक सदस्यों एवं सक्रिय सदस्यों के संबंध में अब तक हुई प्रगति के विषय में जानकारी दी।

पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार एवं पूर्व जिला मंत्री मनीष आचार्य ने भी विचार व्यक्त किए।

मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार व्यास ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल संगठन पर्व सहयोगी विजय उपाध्याय, जिला मंत्री एवं मुख्य वक्ता भारती अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, पूर्व जिला मंत्री एवं मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार, मोहन सिंह राठौड़, हरि सिंह राजगुरु, रामकुमार व्यास, विकास पंवार, अर्जुन सिंह पड़िहार, नेमीचंद तंवर, चेतन पंवार, श्याम मोदी, सुनील कश्यप, राधा खत्री, संगीता शेखावत, कृष्णा कंवर शेखावत, रामपाल सेन, ओमप्रकाश भाटी, महेश आचार्य, महबूब नूरानी, युवराज व्यास, हेमंत आचार्य, मूल सिंह मेड़तिया, आनंद सिंह भाटी, ओम पंवार, राजकुमार जीनगर, मोहित राजपुरोहित, विजय चारण, धीरज व्यास, विष्णु सोलंकी, नरेंद्र सिंह तंवर, केशव आचार्य, रामचंद्र कुमावत इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!