भाजपा नेता से डोटासरा की मुलाकात:सर्किट हाउस में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की भाजपा नेता गुमान सिंह से गुप्त मीटिंग, मेयर-आयुक्त विवाद पर चर्चा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भाजपा नेता से डोटासरा की मुलाकात:सर्किट हाउस में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की भाजपा नेता गुमान सिंह से गुप्त मीटिंग, मेयर-आयुक्त विवाद पर चर्चा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा और भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित के बीच सर्किट हाउस में हुई गुप्त मीटिंग चर्चा का विषय रहा। इस मीटिंग में सिर्फ गुमानसिंह और डोटासरा ही शामिल हुए, ऐसे में ये स्पष्ट नहीं हो सका कि किस मुद्दे को लेकर मीटिंग की गई है। माना जा रहा है कि नगर निगम आयुक्त गोपालराम बिरदा के साथ चल रहे विवाद पर दोनों के बीच चर्चा हुई है।

यहां कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने आए गोविन्द डोटासरा ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सर्किट हाउस के मुख्य हॉल में कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान गुमान सिंह राजपुरोहित भी सर्किट हाउस आए। बाद में गुमान सिंह को डोटासरा के रूम में बिठाया गया। जहां डोटासरा के पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इस पर डोटासरा ने गुमान सिंह को अंदर के कक्ष में बैठने के लिए कहा। काफी देर अकेले बैठे रहे गुमान सिंह से बाद में डोटासरा ने वहीं पहुंचकर बातचीत की। इस मुलाकात के बाद डोटासरा और गुमान सिंह बाहर निकले तो फिर से कार्यकर्ताओं ने डोटासरा को घेर लिया और गुमान सिंह कुछ कांग्रेस नेताओं से हाथ मिलाते हुए बाहर निकल गए। उन्होंने शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत से भी मुलाकात की।

अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों नेताओं के बीच किस मुद्दे पर बातचीत हुई। दरअसल, नगर निगम में अर्से से मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित और आयुक्त गोपालराम बिरदा के बीच विवाद चल रहा है। मेयर ने कई दिनों तक धरना दिया, जिसके बाद गोपालराम बिरदा को छुट्‌टी पर भेज दिया गया। इसे मेयर ने अपनी जीत मानी लेकिन कुछ दिन बाद ही आयुक्त फिर से सीट पर आ गए। ऐसे में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। उधर, इस मुलाकात को अगले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!