भाजपा लालगढ़ मंडल सदस्यता कार्यशाला का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK_/status/1828457788575547418?t=Vea_ltkGa3LFlee8WMND1w&s=19
[metaslider id=”83227″]



बीकानेर। भाजपा के सदस्यता अभियान की सफलता और प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मंगलवार को भाजपा लालगढ़ मंडल की कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष विनोद करोल की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय ने अभियान की रूपरेखा और विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए आमजन को अधिकाधिक संख्या में भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष विनोद करोल ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संगठन सदस्य बनाने का संकल्प लिया।

कार्यशाला में सदस्यता अभियान मंडल संयोजक धर्मपाल डूडी ,फारुख चौहान, विश्वजीत सिंह पंवार,सोहनलाल प्रजापत, मांगीलाल,अनूप गहलोत, मधुसूदन शर्मा, मालम सिंह मांगलिया, मुकेश रामावत, रमेश पारीक, भगवान भाटी, विजयलक्ष्मी राजपुरोहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!