भाजपा बीकानेर शहर का संगठन पर्व 2024 सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठनात्मक चुनाव 2024 को लेकर शनिवार को संभाग कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष, सक्रिय सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक व बीकानेर शहर संगठन चुनाव प्रभारी ओंकार सिंह लखावत मुख्य अतिथि उपस्थित रहे और सक्रिय सदस्यता अभियान की जानकारी ली बीकानेर सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक श्याम सुंदर चौधरी ने अभियान की जानकारी दी। आज की कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सक्रिय सदस्य अभियान के मंडल संयोजक, मण्डल महामंत्री मण्डल चुनाव प्रभारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ओंकार सिंह लखावत ने लोकतांत्रिक संगठनात्मक चुनाव की जानकारी देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी ऐसा संगठन है जिसमें संगठनात्मक चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया ओर पारदर्शिता से होते है सदस्यता अभियान के बाद स्थानीय इकाई से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव होंगे बूथ समिति के गठन के साथ मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन होगा जिसको मंडल संगठन पर्व के रूप में मनाया जाएगा। लखावत ने कहा केवल सक्रिय सदस्य ही मंडल या उससे ऊपर के पदाधिकारी बनने की अनुमति होगी प्रत्येक बूथ पर 2 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चले। जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने बताया कि प्रत्येक मंडल में सदस्यता अभियान के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए प्रत्येक मंडल में 500 महिलाओं को प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि पूर्ण करें। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने संगठन पर्व सारणी पढ़कर सुनाई आज की बैठक में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उप महापौर राजेंद्र पंवार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुमताज अली भाटी, संगठन पर्व सहयोगी श्याम सिंह हांडला, कौशल शर्मा, महामंत्री नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, विजय उपाध्याय, जितेंद्र राजवी, गोकुल जोशी, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, अनु सुथार, महेश व्यास, जगदीश सोलंकी, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, कैलाश बापेउ, मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य, चंद्र प्रकाश गहलोत, दिनेश महात्मा, मुकेश ओझा, कपिल शर्मा, अजय खत्री, जेठमल नाहटा, विनोद करोल, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, राजाराम सीगड़, वेद व्यास, अशोक मीणा, रमजान अब्बासी, नारायण चोपड़ा, मोतीलाल हर्ष, नरेश जोशी, दाऊलाल हर्ष, संपत पारीक, प्रोमिला गौतम, मीना आसोपा, सुषमा बिस्सा उपस्थित रहे।
Latest Posts
- ईसीबी में नवरंग–2026 गरबा-डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

- कोटा विवि की प्रो.अनुकृति शर्मा ने ताजिकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिया व्याख्यान, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर अवसरों की संभावनाओ को तलाशा

- पार्षद सेवा केंद्र की शुभारंभ -पार्षद शंकर तंवर का नवाचार

- एनआरसीसी एवं कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के बीच एमओयू, उष्ट्र संरक्षण और दुग्ध उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

- 372 Trainee Constables Pass Out at Bikaner Police Training School; 90 Women and 282 Men to Join Jaipur Police

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


