महारानी कॉलेज में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 से 27 जनवरी के मध्य होंगी आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की विज्ञान एवं कला वर्ग की स्नातक प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में दिनांक 19 से 27 जनवरी के मध्य आयोजित की जाएगी। प्राचार्य प्रोफेसर नंदिता सिंघवी ने बताया कि कला संकाय में जीपीईएम, संगीत, चित्रकला, भूगोल तथा गृह विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षाएं 19से27 जनवरी के मध्य तथा विज्ञान संकाय की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 जनवरी से 25 जनवरी के मध्य आयोजित की जायेंगी। प्राचार्य प्रोफेसर सिंघवी ने बताया कि इन परीक्षाओं में स्वयंपाठी एवं नियमित विद्यार्थियों की बैच लिस्ट तैयार कर ली गई हैं। उक्त विषयों के परीक्षार्थी विभाग में संपर्क कर बैच लिस्ट में अपना नाम देख कर संबंधित तिथि में परीक्षा दे सकेंगे। उक्त तिथि में परीक्षा ना दे सकने वाले विद्यार्थी पुनः इस सेमेस्टर में परीक्षा नहीं दे सकेंगे।

[metaslider id=68846 cssclass=””]
Categories:
error: Content is protected !!