महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स का परेड निरीक्षण और रैंक सेरेमनी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1755234877648281795?t=o_oV8nTr9M7XmQRJ5JFJ7Q&s=19

बीकानेर। महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में एनसीसी की छात्राओं को रैंक प्रदान की गई और इस दौरान 3 राज गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल नवदीप सिंह बेदी, सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह व 7 राज बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जॉनी थॉमस का प्राचार्य नंदिता सिंघवी, डॉ. रिचा मेहता एवं डॉ श्रीकांत व्यास ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम संचालन सीटीओ डॉ. कविता जोशी(एनसीसी प्रभारी) व डॉ. नैना टाक ने किया
कैडेट माया जनागल ने नयनाभिराम सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ नंदिता सिंघवी ने “मातृभू को नमन” शीर्षक स्वरचित गायन प्रस्तुत किया एवं बताया कि एनसीसी देश की द्वितीय लाइन ऑफ़ डिफेंस है, देश का गौरव है । एनसीसी न केवल युद्ध के दौरान, बल्कि शांति के समय में भी देश की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहती है। एएओ श्री शिवदत्त व्यास ने देशभक्ति गायन प्रस्तुत किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले 12 कैडेट्स को कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल नवदीप सिंह बेदी एवं कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जॉनी थॉमस द्वारा रैंक दी गई जिसमें आरडीसी रिटर्न किरण शेखावत को सीनियर अंडर ऑफिसर, केडेट परमप्रीत कौर व आशु डाकुआ को अंडर ऑफिसर, कैडेट पूजा राजपुरोहित, मानसी पारिक, किरण गौर को सार्जेंट, कैडेट अलीशा खान , जया गॉड , मनीषा बिश्नोई को कोरपरल तथा कैडेट अंजू शर्मा, पलक मोटवानी व तनिष्का सुरावत को लांस कोरपरल की रैंक मिली l कमांडिंग ऑफिसर बेदी सर व जॉनी सर ने अपने उद्बोधन में कैडेट्स का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की , कैडेट्स को एनसीसी बी एवं सी सर्टिफिकेट एग्जाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये तथा उन्हें डिफेंस सर्विसेज के लिए प्रोत्साहित किया । अंत में प्राचार्य डॉ. नंदिता सिंघवी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया एवं डॉ. विजय लक्ष्मी शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Categories:
error: Content is protected !!