महिला लेखिकाओं की पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

       बीकानेर। अजित फाउण्डेशन में ‘‘नारी लेखन और समाज’’ दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 18 जनवरी 2025 को महिला साहित्यकारों द्वारा लिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन हिन्दी एवं राजस्थानी की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कृष्णा आचार्य, व्यंग्यकार एवं संपादक डॉ. अजय जोशी एवं वरिष्ठ साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार के कर कमलों द्वारा किया गया।
      इस अवसर पर डॉ. कृष्णा आचार्य ने कहा कि विपरित परिस्थितियों में महिलाओं द्वारा साहित्यक सर्जन महत्वपूर्ण है। यह समाज को नई दिशा दिखाने में सहायक है। महिला लेखन की साहित्य जगत में अपार संभावनाएं विद्यमान है।
         डॉ. अजय जोशी ने कहा कि महिलाओं में व्यापक सजृनात्मक क्षमता होती है उनका लेखन घर-परिवार समाज और राष्ट्र की समस्याओं के समाधान की दृष्टि से सहायक है। अजित फाउण्डेशन द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयास सराहनीय है।
      राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि महिला लेखन महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। वह अपनी लेखनी से परम्पराओं का निर्वहन करते हुए समाज को जोड़ने का कार्य करती है।
       संस्था समन्वयक संजय श्रीमाली ने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा सृजित लगभग 100 पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में राजस्थान एवं देश की प्रसिद्ध महिला रचनाकारों की पुस्तकों को सम्मलित है। इस प्रदर्शनी में कविताएं, कहानियां, व्यंग्य, आलेख तथा संस्मरणों पर हिन्दी एवं राजस्थानी भाषा में प्रकाशित पुस्तके प्रदर्शित है।  
          कार्यक्रम में प्रेमनारायण व्यास, रविदत्त, प्रिया ओझा, हर्षित दैया, नन्दनी आचार्य, मनन श्रीमाली, प्रज्ञा आचार्य सहित कई पुस्तकालय के पाठक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दूसरे दिन दिनांक 19 जनवरी 2025 को सायं 5 बजे ‘‘नारी लेखन एवं समाज’’ विषय पर व्याख्यान आयोजित होगा। मुख्य वक्ता डॉ. बसन्ती हर्ष एवं अध्यक्ष्यता डॉ. कृष्णा आचार्य करेगी। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ साहित्यकार सरोज भाटी करेगी।

Categories:
error: Content is protected !!