मुंबई में खलबली, अमिताभ के बंगले सहित तीन रेलवे स्टेशनों पर बम रखने की धमकी, पुलिस बल तैनात ::मुंबई क्राइम ब्रांच की CIU (क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट) ने दो लोगों को हिरासत में लिया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। तीन रेलवे स्टेशनों सहित अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले में बम होने की धमकी भरी सूचना ने मुंबई में खलबली मचा दी है।
बीती रात मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर बम होने की सूचना दी। कहा गया कि अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भायखला रेलवे स्टेशन व दादर रेलवे स्टेशन में बम रखा गया है।
सूचना पर मुंबई पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता सहित टीमें चारों स्थानों पर पहुंची। तलाशी अभियान चलाया गया मगर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। चारों स्थानों पर अभी भी पुलिस बल तैनात है। वहीं फर्जी कॉलर को ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रथमदृष्टया मामला फर्जी कॉल का लग रहा है, लेकिन बम से हमले की आशंका को नजरंदाज नहीं किया गया है। पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है।
बता दें कि मुंबई में बम धमाकों का इतिहास रहा है। ऐसे में किसी भी कॉल को हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की CIU (क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट) ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस को कल रात फर्जी फोन कॉल के संबंध में पूछताछ की जा रही है, जिसमें मुंबई में चार अलग-अलग स्थानों पर बम होने का जिक्र है।

Categories:
error: Content is protected !!