मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कमरे में लगी आग:हीटर चलाने पर सॉकेट में स्पार्क से लगी आग, सीएम ने घंटी बजाकर बुलाया सुरक्षाकर्मी

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कमरे में लगी आग:हीटर चलाने पर सॉकेट में स्पार्क से लगी आग, सीएम ने घंटी बजाकर बुलाया सुरक्षाकर्मी

जयपुर

दिल्ली के जोधपुर हाउस में मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कमरे में सॉकेट में स्पार्क होने से आग लग गई। यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है, जब सीएम कमरे में अकेले थे और हीटर चल रहा था। हीटर का प्लग जिस सॉकेट में डाला गया था, वह हीटर का लोड नहीं ले सका। इसके कारण सॉकेट में स्पार्क हुआ और आग लग गई। आग लगने पर सीएम ने कमरे में रखी हुई घंटी बजाई। इस पर पास के कमरे में सो रहा पीएसओ वहां पहुंचा और आग को कंट्रोल किया।

डीजीपी यूआर साहू ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट आने पर एडीजी इंटेलिजेंस से रिपोर्ट मांगी गई। इस पर पता चला कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। सीएम के रूम के पास वाले कमरे में पीएसओ सो रहा था। सीएम के कमरे में हीटर चल रहा था। उसमें अचानक आग लग गई। इस पर सीएम ने बैड के पास रखी हुई घंटी बजाई तो पीएसओ 1 मिनट में कमरे में आ गया। पीएसओ ने तार को सॉकेट से हटाया और फिर आग को कंट्रोल किया।

इसके बाद इलेक्ट्रिशियन को मौके पर बुलाकर लाइन को चेक करवाया गया। सब कुछ नॉर्मल होने में केवल 10 मिनट का समय लगा। सीएम कुछ देर बाद उसी कमरे में सो गए थे। सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। इंटेलिजेंस के पास इस घटना की पूरी रिपोर्ट थी, लेकिन मामला गंभीर नहीं था। दिल्ली में सीएम के साथ सिक्योरिटी में एडिशनल एसपी भी थे, जिस ने घटना को लेकर पूरी जानकारी दी थी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!