मेड़ता में बनी भगवान राम की सबसे बड़ी रंगोली:14 हजार वर्ग फीट में 40 घंटे में बनाया; 400 किलो कलर, 10 क्विंटल सेंड का किया उपयोग

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मेड़ता में बनी भगवान राम की सबसे बड़ी रंगोली:14 हजार वर्ग फीट में 40 घंटे में बनाया; 400 किलो कलर, 10 क्विंटल सेंड का किया उपयोग

रंगोली बनाने के बाद वर्ल्ड बुक ऑफ इंडिया में नाम दर्ज करने के लिए अप्लाई किया गया है। (ड्रोन साभार- मनीष, महेंद्र प्रजापत) - Dainik Bhaskar

रंगोली बनाने के बाद वर्ल्ड बुक ऑफ इंडिया में नाम दर्ज करने के लिए अप्लाई किया गया है। (ड्रोन साभार- मनीष, महेंद्र प्रजापत)

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। आयोजन से पहले नागौर के मेड़ता की स्केच आर्टिस्ट ने सेंड और रंगों के मिश्रण से भगवान राम, भगवान हनुमान और अयोध्या में बने रामलला के भव्य मंदिर की सबसे बड़ी रंगोली बनाई है। यह रंगोली 14 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बनाई गई है। इसे बनाने में 40 घंटे का समय लगा है।

14 हजार वर्ग फीट में बनाई गई भगवान राम, हनुमान और राम मंदिर की रंगोली

14 हजार वर्ग फीट में बनाई गई भगवान राम, हनुमान और राम मंदिर की रंगोली

400 किलो कलर, 10 क्विंटल सेंड का उपयोग किया

मेड़ता की स्केच आर्टिस्ट आरती सोनी भामा ने बताया कि भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। उसने सोचा कि वह भी आयोजन को लेकर कुछ बड़ा करें। जिसके बाद उसने भगवान राम, भगवान हनुमान और राम मंदिर की सबसे बड़ी आकृति बनाने के निर्णय लिया। इसके बाद मेड़ता के मीरा बाल स्कूल के ग्राउंड को आकृति बनाने के लिए चुना। साथ ही सेंड और रंगों के मिश्रण से रंगोली बनाना तय किया। 14 हजार वर्ग फीट में इस रंगोली को बनाने में हमें 40 घंटे का समय लगा। इसके लिए 400 किलो कलर और 10 क्विंटल सेंड का उपयोग किया गया।

रंगोली को बनाने में 400 किलो कलर और 10 क्विंटल सेंड का उपयोग किया गया।

रंगोली को बनाने में 400 किलो कलर और 10 क्विंटल सेंड का उपयोग किया गया।

भगवान राम, हनुमान और राम मंदिर की सबसे बड़ी रंगोली-आरती सोनी

आरती सोनी ने बताया कि 14 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बनाई गई इस रंगोली में भगवान श्रीराम, रामभक्त हनुमान और अयोध्या में बने रामलला के भव्य मंदिर को दर्शाया गया है। अभी तक रंगोली और स्टोन आर्ट के मिक्स रूप में राम-हनुमान और अयोध्या के मंदिर का यह वर्ल्ड का सबसे बड़ा प्रतिरूप है। पूरी रंगोली जमीन पर खड़ा व्यक्ति देख नहीं सकता। अगर घर की पहली मंजिल मकान पर चढ़कर देखें तो भी पूरा स्पष्ट प्रतिरूप नहीं देख सकते। आरती सोनी ने अब वर्ल्ड बुक ऑफ इंडिया में अपना नाम दर्ज कराने के लिए अप्लाई भी किया है।

बुधवार दोपहर को जब यह रंगोली बनाने का काम पूरा हो गया तो मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू, मीरा महिला मंडल अध्यक्ष उमा शर्मा रजत, आईएएस मुदिता शर्मा, सेवा भारती के प्रांत आयाम प्रमुख लीलाधर सोनी, कैलाश पुजारी, गोविंद सिंह समेत अन्य लोगों ने प्रतिरूप की आरती की। पूरे शहर से लोग इस रंगोली को देखने पहुंचे।

रंगोली पूरा होने पर विधायक की मौजूदगी में भगवान राम और भगवान हनुमान के प्रतिरूप की आरती की गई।

रंगोली पूरा होने पर विधायक की मौजूदगी में भगवान राम और भगवान हनुमान के प्रतिरूप की आरती की गई।

इंदौर के सेंड आर्टिस्ट ने किया सहयोग-आरती

आरती ने बताया कि इसको बनाने में मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले स्टोन आर्टिस्ट देवेंद्र जाटोन ने भी सहयोग किया। इसके साथ ही कलर, स्टोन इधर-उधर रखवाने में 10 स्टूडेंट, आरती की मां शोभा सोनी, भाई मोहित भामा, पिता नेमीचंद भामा का भी सहयोग रहा है। आरती मेड़ता के पास ही बड़गांव की रहने वाली है।

कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी आरती

  • वर्ष 2022 में आरती भगवान चारभुजानाथ का ढाई लाख शब्दों से 7 बाई 3 फीट का टाइपोग्राफिकल स्केच बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है। तब आरती ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड बुक ऑफ इंडिया में अपना नाम दर्ज कराया था।
  • वर्ष 2022 में आरती 7 बाई 3 फीट का मां मीरा बाई का टाइपोग्राफिकल स्केच बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ इंडिया में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है।
  • वर्ष 2023 में आरती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 8 बाई 8 फीट का टाइपोग्राफिकल स्केच सवा तीन लाख शब्दों से बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस रिकॉर्ड पर आरती को वर्ल्ड बुक ऑफ इंडिया की ओर से गोल्डन सर्टिफिकेट भी मिला था।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!