NATIONAL NEWS

युवाओं को शत-प्रतिशत मताधिकार से जोड़ने के लिए नाबार्ड द्वारा डिवाइन एटरनेशनल स्कुल बीकानेर में मतदान जागृति कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। डिवाइन इन्टरनेशनल स्कूल बीकानेर तथा नाबार्ड के संयुक्त तत्वाधान में 25 नवम्बर को होने वाले मतदान में युवाओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे उपस्थित बच्चे व अध्यापक अध्यापिकाओं को स्वीप द्वारा मतदान के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा उपस्थित सभी छात्र-छात्राए व अध्यापक-अध्यापिका को अपना मत व परिवार जन के मतदान का संकल्प दिलाया तथा लोकतंत्र में युवाओ की भागीदारी का महत्व समझाया। जिला प्रशासन तथा निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान की जा रही डोर स्टेप सर्विसेस, वोटर हैल्पलाइन एप तथा निर्वाध चुनाव प्रक्रिया का लाइव भी प्रसारण किया गया।

इससे पूर्व जैन पीजी कॉलेज में भी नाबार्ड द्वारा इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया उल्लेखनीय है कि नाबार्ड डीडीएम, बीकानेर रमेश तांबिया की अगुवाई में बीकानेर में मताधिकार के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!