यूक्रेन का दावा- रूसी सैनिकों में फैली रहस्यमयी बीमारी:उल्टी के साथ आंखें लाल होने की शिकायत, किडनी फेल हो रही

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

यूक्रेन का दावा- रूसी सैनिकों में फैली रहस्यमयी बीमारी:उल्टी के साथ आंखें लाल होने की शिकायत, किडनी फेल हो रही

24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 3 लाख से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हो चुकी है। - Dainik Bhaskar

24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 3 लाख से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हो चुकी है।

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों में एक रहस्यमयी बीमारी फैल रही है। इसके चलते सैनिकों की आंखें लाल हो रही और वो उल्टियां कर रहे हैं। उनकी किडनी भी फेल हो रही है।

यूक्रेन का कहना है कि यह बीमारी चूहों से फैल रही है। यूक्रेनी खुफिया विभाग ने इस बीमारी को रैट-बाइट फिवर या माउस-बाइट फिवर नाम दिया है। इससे रूसी सैनिकों की लड़ने की क्षमता में गिरावट देखी जा रही है।

यूक्रेनी हेल्थ वर्कर्स को रूसी सैनिकों के यूनिट में कई चूहे मिले हैं।

यूक्रेनी हेल्थ वर्कर्स को रूसी सैनिकों के यूनिट में कई चूहे मिले हैं।

चूहों के संपर्क में आने के बाद बीमार हो रहे सैनिक
‘द सन’ के मुताबिक यूक्रेन इंटेलिजेंस डायरेक्टोरेट ने कहा- चूहों के संपर्क में आने से रूसी सैनिकों में इन्फेक्शन फैल रहा है। इस वजह से उन्हें पीठ दर्द, सिर दर्द, रैश भी हो रहा है। शुरुआत में यह आम फ्लू की तरह लगता है। लेकिन धीरे-धीरे यह शरीर के अंगों जैसे- किडनी को डैमेज करने लगता है।

चूहों से फैल रही रहस्यमयी बीमारी से सैनिकों का ब्लड प्रेशर गिर रहा है और उन्हें बुखार आ रहा है।

चूहों से फैल रही रहस्यमयी बीमारी से सैनिकों का ब्लड प्रेशर गिर रहा है और उन्हें बुखार आ रहा है।

सैनिकों की शिकायत के बावजूत उन्हें लड़ने भेजा जा रहा
यूक्रेन का कहना है कि रूसी सैनिकों ने बीमारी को लेकर अपने कमांडरों से शिकायत की। लेकिन कमांडर शिकायतों को अनसुना करते हुए सैनिकों को जंग के मैदान में भेज रहे हैं। कमांडरों का मानना है कि सैनिक अब लड़ना नहीं चाहते इसलिए बहाने बना रहे हैं।

बीमारी ऐसे समय फैल रही है जब ठंड की वजह से सैनिक कई परेशानियों का सामने कर रहे हैं। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे रूसी सैनिकों को दवाएं, फर्स्ट एड, अन्य मेडिकल सुविधाएं, गर्म कपड़े नहीं मिल रहे हैं। यूक्रेन में तापमान माइनस 5 सेलसियस तक पहुंच गया है।

3 लाख से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत
अमेरिकी इंटेलिजेंस के मुताबिक रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 3 लाख 15 हजार रूसी सैनिकों की मौत हुई है। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई इस जंग के पहले रूसी सेना में 3 लाख 60 हजार सैनिक थे।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक जंग में 87% रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। जंग ने रूसी सेना को आधुनिक बनाने के पुतिन की कोशिशों को 15 साल पीछे धकेल दिया है। इस नुकसान से उबरने के लिए रूस अपनी सेना में रिहा हुए कैदियों को भर्ती कर रहा है। साथ ही जंग के मैदान में भी भेज रहा है।

अमेरिकी इंटेलिजेंस के मुताबिक रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 3 हजार से ज्यादा रूसी मिलिट्री टैंक तबाह हुए हैं।

अमेरिकी इंटेलिजेंस के मुताबिक रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 3 हजार से ज्यादा रूसी मिलिट्री टैंक तबाह हुए हैं।

24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था

  • रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमला किया था। इसके पीछे व्लादिमिर पुतिन का मकसद एक ही था- यूक्रेन पर कब्जा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को यह मंजूर नहीं था, लिहाजा करीब 20 महीने बाद भी यह जंग जारी है।
  • इस जंग में दोनों देशों को काफी नुकसान हुआ। इन्फ्रास्ट्रक्चर और मिलिट्री इक्विपमेंट्स तबाह हुए। पुख्ता आंकड़े तो नहीं हैं, लेकिन माना जाता है कि इस जंग में दोनों तरफ के हजारों लोग और सैनिक मारे जा चुके हैं।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!