राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 22 जून को आयोज्य कैमल एवं बीमारियों का निदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेब सिंपोजियम के फलायर का विमोचन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर द्वारा विश्व कैमल दिवस 22 जून को कैमल एवं बीमारियों का निदान विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेब सिंपोजियम का आयोजन किया जाएगा।
इसके फ्लायर का विमोचन आज प्राचार्य डॉ जीपी सिंह, सहायक निदेशक डॉ राकेश हर्ष, डॉ एके यादव एवं डॉक्टर इंदर सिंह राजपूत द्वारा डूंगर महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर डूंगर कॉलेज प्राचार्य डॉ जीपी सिंह ने बताया कि सन् 2005 में डूंगर महाविद्यालय में स्थापित बीआईआरसी बीकानेर इंटर डिसीप्लिनरी रिसर्च द्वारा इस वेब सिंपोजियम का आयोजन किया जा रहा है ।इस संस्था का मुख्य उद्देश्य विषयों एवं संकायों में समन्वय करते हुए शोध एवं शिक्षण की प्रवृत्ति को बढ़ाना है। समन्वयक डॉक्टर नरेंद्र भोजक ने बताया कि इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कैलिफोर्निया अमेरिका की क्रिस्टीना ऐडम्स होंगी मुख्य अतिथि एनआरसीसी के निदेशक डॉक्टर ए के साहू एवं विशिष्ट अतिथि डायबिटीज रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉक्टर आरपी अग्रवाल होंगे ।कन्वीनर डॉ एच एस भंडारी के अनुसार कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित होगा ।इसमें अब्दुल शाहिद द्वारा निर्देशित व ग्रीन केमेस्ट्री रिसर्च सेंटर डूंगर महाविद्यालय बीकानेर द्वारा केमल व बीमारियों के निदान विषय पर निर्मित 2 विज्ञान फिल्मों केमल का प्रदर्शन भी होगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज भी आयोजित की जाएगी। आज फ्लायर विमोचन कार्यक्रम में डॉ एच एस भंडारी डॉक्टर एसएन जाटोलिया डॉक्टर राजाराम ,डॉक्टर उमा राठौड़ , डॉ एस के यादव, डॉ सुषमा जैन उपस्थित रहे। संचालन डॉक्टर नरेंद्र भोजक ने किया व धन्यवाद डॉ एसके वर्मा ने ज्ञापित किया। यह वेबीनार जूम एप पर होगा जिसमें विज्ञान विषय के स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थी निशुल्क भाग ले सकेंगे

Categories:
error: Content is protected !!