राजस्थानी युवा कविता के स्वर कार्यक्रम 10 नवम्बर रविवार को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

बीकानेर/सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट बीकानेर के तत्वावधान में रविवार 10 नवम्बर को युवा कवियों के लिए समकालीन राजस्थानी युवा कविता के स्वर कार्यक्रम की पांचवी कड़ी रविवार को आयोजित होगी। कार्यक्रम प्रभारी साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी करेंगे तथा समारोह की मुख्य अतिथि कवयित्री-आलोचक डाॅ.रेणुका व्यास होंगी। स्वर्णकार ने बताया कि युवा कवियों की रचनाओं पर त्वरित टिप्पणी जागती जोत के सम्पादक डाॅ.नमामी शंकर आचार्य करेंगे । उन्होंने बताया कि पांचवी कड़ी में राजस्थानी युवाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में युवा कवयित्री-गीतकार मीनाक्षी स्वर्णकार , युवा कवि-गीतकार आनंद कुमार पुरोहित एवं युवा कवि मनोज रतन व्यास राजस्थानी काव्य पाठ करेंगे।
उन्होंने बताया कि रविवार को राजकीय परिसर स्थित सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट के सभागार में सुबह सवा दस बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Categories:
error: Content is protected !!