राजस्थान की 1040 किलोमीटर सीमा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर जुड़ी होने के कारण जासूसी गतिविधियों से भी पुलिस को दो चार होना पड़ता है::पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। दिनों दिन बढ़ती जासूसी गतिविधियों को रोकने में पुलिस प्रशासन की भूमिका के संदर्भ में राजस्थान पुलिस के महानिदेशक एमएल लाठर ने कहा कि राजस्थान की 1040 किलोमीटर सीमा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर जुड़ी है।जिसके चलते एनिमी फोर्सेज द्वारा जासूसी एवं अन्य कार्य किए जाते हैं।
इसके बावजूद राजस्थान पुलिस केंद्रीय सूचना ब्यूरो के साथ मिलकर सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने तथा ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष रूप से सक्रिय है। सीमा पार से किसी भी कारगुजारी को हमारी केंद्रीय एजेंसी और पुलिस सफल नहीं होने देगी।ये सही है कि सीमा पर पहले पुलिस चौकियां होती थीं। अब नहीं हैं। कारण साफ है कि अब बॉर्डर पर फेंसिंग है। ऐसे में पुलिस की ज्यादा जरूरत नहीं है बावजूद इसके सीमा पार की किसी भी गतिविधि को रोकने तथा उसपर अंकुश लगाने हेतु राजस्थान पुलिस सक्रियता से कार्य कर रही है।

Categories:
error: Content is protected !!