NATIONAL NEWS

राजस्थान में बरसात के साथ गिरे ओले:14 जिलों में बारिश का अलर्ट; दो दिन बाद आंधी की चेतावनी

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर । सीकर, जयपुर और उदयपुर में गुरुवार शाम 4 बजे आंधी के साथ बारिश हुई। बांसवाड़ा-भीलवाड़ा में देर शाम ओले गिरे। वहीं मौसम विभाग ने 13 और 14 अप्रैल को राज्य के 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (तेज बारिश) जारी करते हुए प्रशासन को सतर्क किया है।

कल (बुधवार) से मौसम में बदलाव हुआ है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तेज गर्मी रही। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में बादल छाए और हल्की बारिश हुई। बाड़मेर और जैसलमेर में कल सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां पारा सीजन में पहली बार 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
अलवर, जयपुर, चूरू समेत कुछ जगहों पर हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम केंद्र जयपुर ने 13 अप्रैल को एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम के आने से पश्चिमी राजस्थान में अंधड़ चलने की आशंका जताई है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!