राजस्थान में 40 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर:गहलोत के प्रमुख सचिव रहे रांका सामाजिक न्याय के पीएस; अखिल अरोड़ा के पास वित्त विभाग बरकरार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में 40 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर:गहलोत के प्रमुख सचिव रहे रांका सामाजिक न्याय के पीएस; अखिल अरोड़ा के पास वित्त विभाग बरकरार

भजनलाल सरकार ने दूसरा बड़ा फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसमें सुबोध अग्रवाल को जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव(एसीएस) से इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के अध्यक्ष के तौर पर पोस्टिंग दी हैं।

वहीं, अभय कुमार को एसीएस जलसंधान विभाग के पद पर लगाया है। पूर्व सीएम गहलोत के प्रमुख ​सचिव रहे कुलदीप रांका को एसीएस सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में लगाया गया है। गहलोत सरकार वित्त विभाग संभालते रहे अखिल अरोड़ा को भजनलाल सरकार में भी यही विभाग संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

संदेश नायक सीएम के विशिष्ट सचिव, टी रविकांत को सीएम के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त चार्ज

राजफैड के एमडी संदेश नायक को सीएम के विशिष्ट सचिव के पद पर लगाया है। सीएम के प्रमुख सचिव के पद पर अभी स्थायी पोस्टिंग होना बाकी है। टी रविकांत को सीएम के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

पढ़िए, पूरी लिस्ट…

क्रसंअधिकारीवर्तमान पदनवीन पद
1.सुबोध अग्रवालएसीएस पीएचईडी एवं भू-जल विभागअध्यक्ष, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, जयपुर
2.अभय कुमारएसीएस ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागएसीएस, जलसंसाधन विभाग, राज्य जल संसाधन आयोजना विभाग
3.अखिल अरोड़ाएसीएस वित्त,आबकारी एवं कराधान विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभागएसीएस वित्त,आबकारी एवं कराधान विभाग
4.अपर्णा अरोड़ाएसीएस, राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण विभाग एवं देवस्थान विभागएसीएस, राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग
5.संदीप वर्माएसीएस, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागएसीएस, सार्वजनिक निर्माण विभाग
6.कुलदीप रांकाएपीओएसीएस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं पंचायतीराज विभाग
7.श्रेया गुहाएसीएस, सहकारिता विभागएसीएस, परिवहन विभाग
8.आनंद कुमारएसीएस, होम, परिवहन, अध्यक्ष आरएसआरटीसीएसीएस गृह, गृह रक्षा, जेल एवं राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो एवं पदेन मुख्य सर्तकता आयुक्त एवं एसीएस आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा
9.भास्कर ए सावंतप्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष, डिस्कॉम एवं अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेडप्रमुख शासन सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग
10.कुंजी लाल मीणामहानिदेशक, इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थानअध्यक्ष, इंदिरा गांधी नहर बोर्ड, जयपुर
11.अजिताभ शर्माअध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जेसीटीएसएलप्रमुख शासन सचिव, उद्योग, सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम एवं राजकीय उपक्रम एवं डीएमआईसी, प्रमुख शसन सचिव बीआईपी
12.आलोक गुप्ताप्रमुख शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, जन अभियोग निराकरण, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग एवं जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभागप्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा विभाग
13.वैभव गालरियाप्रमुख शासन सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभागप्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग
14.टी रविकांतप्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभागप्रमुख शासन सचिव, यूडीएच
15.मंजू राजपालशासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग एवं स्टेट मिशन निदेशक, आजीविका परियोजनाएं एवं स्वयं सहायता समूहआयुक्त, जेडीए, जयपुर
16.आशुतोष एटी पेडणेकरअध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड एवं अध्यक्ष राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगमशासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग एवं स्टेट मिशन निदेशक, आजीविका परियोजनाएं एवं स्वयं सहायता समूह
17.डॉ पृथ्वी राजशासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी विभागशासन सचिव, युवा मामलें एवं खेल विभाग
18.कृष्ण कुणालशासन सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभागशासन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पंचायती राज (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) विभाग
19.भानू प्रकाश एटूरूशासन सचिव, गृह विभागअध्यक्ष, डिस्कॉम्स, राजस्थान
20.डॉ समित शर्माशासन सचिव, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग एवं पंचायती राज (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) विभागशासन सचिव, भू-जल विभाग एवं पीएचईडी
21.डॉ जोगा रामआयुक्त, जेडीए, जयपुरशासन सचिव, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग
22.गौरव गोयलएपीओशासन सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, जन अभियोग निराकरण, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग
23.आरती डोगराएपीओशासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
24.आनंदीशासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभागशासन सचिव, खान एवं पैट्रोलियम विभाग
25.शुचि त्यागीसीईओ, स्टेट हैल्थ इंशोरेंस एजेंसीशासन सचिव, सहकारिता विभाग
26.महेश चंद्र शर्माशासन सचिव, देवस्थान विभागसंभागीय आयुक्त, अजमेर
27.राजन विशालएपीओशासन सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग
28.अर्चना सिंहशासन सचिव, गृह विभागपंजीयक, सहकारिता विभाग
29.शैली किशनानीविशिष्ठ शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभागशासन सचिव, देवस्थान विभाग
30.ओम प्रकाश बुनकरआयुक्त, महिला अधिकारिता विभाग एवं पंचायती राज (महिला अधिकारिता) विभागनिदेशक, आईसीडीसी एवं पंचायती राज (आईसीडीसी) विभाग
31.हृदेश कुमार शर्मानिदेशक एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव, स्थानीय निकाय विभागसचिव, राजस्थान राज्य मानवाधिकार विभाग
32.मेघराज सिंह रतनूपंजीयक, सहकारिता विभागनिदेशक, साक्षरता एवं सतत् शिक्षा
33.शक्ति सिंह राठौड़विशिष्ट शासन सचिव, देवस्थान विभागप्रबंध निदेशक, राजफैड
34.संदेश नायकप्रबंध निदेशक, राजफैडविशिष्ठ सचिव, मुख्यमंत्री राजस्थान
35.रामवतार मीणानिदेशक, आईसीडीएस एवं पंचायती राज (आईसीडीएस) विभागप्रबंध निदेशक, जेसीटीएसएल
36.सुनील शर्माआय़ुक्त, कॉलेज शिक्षा विभागआय़ुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग
37.पुखराज सेनएपीओआय़ुक्त, कॉलेज शिक्षा विभाग
38.मुकुल शर्मानिदेशक, सिविल एविएशन एवं उप मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग एवं कंट्रोलर, सर्किट हाउस जयपुरजिला कलक्टर, सलूम्बर
39.अपर्णा गुप्तासीईओ, उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, उदयपुरसंयुक्त शासन सचिव,गृह विभाग,जयपुर
40.उत्साह चौधरीअतिरिक्त आय़ुक्त (वैट एंड आईटी) वाणिज्य कर विभागआय़ुक्त, जेडीए, जोधपुर

अखिल अरोड़ा वित्त में, अपर्णा अरोड़ा राजस्व में, आनंद कुमार गृह विभाग में बरकरार
अखिल अरोड़ा एसीएस वित्त, आबकारी और टैक्सेशन में बरकरार हैं, उनसे आईटी और डीआईपीआर विभाग ले लिए गए हैं। अपर्णा अरोड़ा को एसीएस देवस्थान और उपनिवेशन के पद पर बरकरार रखा है, उनसे सैनिक कल्याण और देवस्थान वापस लिया गया है। एसीएस आनंद कुमार के पास गृह, होम गार्ड, जेल, एसीबी बरकरार रखा है। उन्हें परिवहन विभाग और रोडवेज की जगह आपदा प्रबंधन दिया है। संदीप वर्मा को एसीएस विज्ञान और प्रोद्योगिकी विभाग से पीडब्ल्यूडी में एसीएस लगाया गया है।श्रेया गुहा परिवहन विभाग की एसीएस होंगी।

सुबोध अग्रवाल को किया सचिवालय से बाहर
सीएस सुधांश पंत से सीनियर सुबोध अग्रवाल को सचिवालय से बाहर भेजा गया है। मुख्य सचिव से सीनियर अधिकारी को सचिवालय के बाहर देने की परंपरा रही है। सुबोध अग्रवाल पिछली कांग्रेस सरकार में अहम पदों पर रहे थे। उनके पास खान, पीएचईडी जैसे विभाग थे।

टी रविकांत यूडीएच के प्रमुख सचिव, मंजू राजपाल जेडीसी
टी रविकांत को मेडिकल से नगरीय विकास और आवासन विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर पोस्टिंग दी है। मंजू राजपाल जयपुर विकास प्राधिकरण(जेडीए) की आयुक्त बनाई गई है। ग्रामीण विकास के सचिव से उनका तबादला जेडीए आयुक्त के पद पर किया गया है। मंजू राजपाल जयपुर विकास प्राधिकरण जेडीए की आयुक्त् बनाई गई है। ग्रामीण विकरास के सचिव से उनका तबादला जेडीए आयुक्त के पद पर किया गया है।

एटूरु डिस्कॉम अध्यक्ष , समित शर्मा पीएचईडी सचिव
समित शर्मा को सामाजिक न्याय से पीएचईडी सचिव के पद पर लगाया है। भानु प्रकाया एटूरू को गृह विभग के सचिव से बिजली कंपनियों डिस्कॉम्स के अध्यक्ष पद पर लगाया है।

गहलोत के प्रमुख सचिव और सचिव रहे रांका, गोयल और डोगरा को पोस्टिंग

गहलोत राज में सीएमओ में प्रमुख सचिव और सचिव रहे अफसरों को पोस्अिंग दे दी गई है। तीनों अफसर एपीओ चल रहे थे। अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका को एसीएस सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के एसीएस के पद पर पोस्टिंग दी है। गौरव गोयल को प्रशासनिक सुधार विभाग मेंं सचिव और आरती डोगरा को आईटी विभाग में सचिव के पद पर पोस्टिंग दी है।

मुकुल शर्मा होंगे सलूम्बर कलेक्टर, गर्ग का तबादला रद्द
5 जनवरी को रीको के ईडी पद से सलूम्बर कलेक्टर के पद पर डॉ. अरुण गर्ग का तबादला रद्द क​र दिया है। ​मुकुल शर्मा का सिविल एविएशन विभाग के निदेशक के पद से सलूम्बर कलेक्टर के पद पर तबादला किया है।

मुख्य सचिव सहित 16 आईएएस अफसरों को एडिशनल चार्ज

16 आईएएस अफसरों को अपने पद के साथ एडिशनल चार्ज दिया गया है। एडिशनल चार्ज वाले अफसरों की जगह जल्द नए अफसर लगाने होंगे। ऐसे में जल्द ही आईएएस की एक और तबादला लिस्ट जल्द जारी होने की संभावना है। मुख्य सचिव सुधांश पंत को मुख्य आवासीय आयुक्त नई दिल्ली और प्रशासक राजफैड का एडिशनल चार्ज दिया गया है। शुभ्रा सिंह को एसीएस मेडिकल के साथ मेडिकल शिक्षा, अभय कुमार को पीएचईडी के साथ एसीएस ग्रामीण विकास, इंदिरा गांधी नहर विभाग, आनंद कुमार को गृह के साथ सैनिक कल्याण का अति​रिक्त चार्ज दिया है। अजिताभ शर्मा को उद्योग के साथ रीको अध्यक्ष, आलोक गुप्ता को ऊर्जा विभाग के सचिव के साथ विद्युत प्रसारण निगम के सीएमडी, दिनेश कुमार को जीएडी सचिव के साथ प्रमुख आवासीय आयुक्त दिल्ली, वैभव गालरिया को कृषि सचिव के साथ अध्यक्ष भंडारण निगम, टी रविकांत को यूडीएच के प्रमुख सचिव के साथ सीएम और स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। भानुप्रकाश एटूरू को डिस्कॉम अध्यक्ष के साथ अक्षय उर्जा निगम अध्यक्ष, समिति शर्मा को पीएचईडी सचिव के साथ सूचना जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया है। पूनम को संस्कृत शिक्षा के साथ आयुर्वेद, आरती डोगरा को आईटी विभाग के साथ विज्ञान प्रौद्योगिकी, महेश चंद शर्मा को अजमेर संभागीय आयुक्त के साथ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक और सुरेश कुमार ओला को संस्कृत शिक्षा आयुक्त के साथ स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक का अतिरिक्त चार्ज दिया है।

Categories:
error: Content is protected !!