राज्य के 22 जिलों में 50 सरपंच, 8 उप सरपंच एवं 71 वार्ड पंचों के पद पर उप चुनाव हेतु कार्यक्रम तय(देखें जिलावार रिक्त पदों की सूची)

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जयपुर। राज्य के 22 जिलों में 50 सरपंच और उपसरपंच और 71 वार्ड पंचों के पद पर उपचुनाव हेतु कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है ।जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की लोक सूचना जारी करने की तिथि 14 जुलाई 2021, नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि एवं समय 19 जुलाई प्रातः 10:30 से 4:30 तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि एवं समय 20 जुलाई 2021 प्रातः 10:30 बजे से, नाम वापसी की अंतिम तारीख एवं समय 20 जुलाई 2021 अपराहन 3:00 बजे तक ,चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 20 जुलाई 2021, नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत पश्चात रहेगी जबकि मतदान की तिथि एवं समय 25 जुलाई 2021 प्रातः 7:30 से 5:30 तक एवं मतगणना प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर 25 जुलाई 2021 मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात होगी ।उपसरपंच का चुनाव 26 जुलाई 2021 को संपन्न होंगे। सरपंच पद के उप चुनाव वोटिंग मशीन के माध्यम से संपन्न कराए जाएंगे जबकि वार्ड पंचों के चुनाव मत पेटी के माध्यम से संपन्न कराए जाएंगे ।उल्लेखनीय है कि राज्य की पंचायती राज संस्थाओं में गत 15 जून 2021 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव करवाने हेतु रिक्तियां संकलित की गई थी। इन रिक्तियों मे से जिन इन इन रिक्तियों की निर्वाचक नामावली तैयार थी आयोग द्वारा ऐसी ग्राम पंचायतों के सरपंच के रिक्त पदों एवं इन्हीं ग्राम पंचायतों में उपसरपंच एवं वार्ड पंचों के रिक्त पदों पर उपचुनाव करवाने का निर्णय लिया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!