राज्य के 33 जिलों में जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर स्थापित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर स्थापित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम) में स्थापित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम) में सत्रः 2021-22 हेतु संशोधित प्रवेश प्रक्रिया जारी की गई है।
जिसके अनुसार कक्षा 1 से 8 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र लेने की समयावधि 15जुलाई 2021 तक कक्षा 1 से 8 में प्रवेश हेतु नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने की तिथि 19जुलाई तक,कक्षा 1 में प्रवेश कार्य पूर्ण करना एवं शाला दर्पण पर प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ करने की तिथि 30जुलाई रखी गई है,की प्रक्रिया प्रारम्भ करना,कक्षा 2 से 5 के लिये लॉटरी निकालने की तिथि एवं प्रवेशित तथा प्रतिक्षारत छात्रों की सूची जारी करना 21जुलाई,कक्षा 6 के लिये लॉटरी निकालने की तिथि एवं प्रवेशित तथा प्रतिक्षारत छात्रों की सूची जारी करना22जुलाई तक,कक्षा 7 व 8 के लिये लॉटरी निकालने की तिथि एवं प्रवेशित तथा प्रतिक्षारत छात्रों की सूची जारी करना 23जुलाई तथा कक्षा 2 से 8 में प्रवेश कार्य पूर्ण करना एवं शाला दर्पण पर प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ करना तथा पूर्ण करने की तिथि30जुलाई रखी गई है।

Categories:
error: Content is protected !!