राज्य सरकार द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने हेतु आधार तय करने के लिए समिति का गठन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राज्य सरकार द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने हेतु आधार तय करने के लिए समिति का गठन
जयपुर।राज्य सरकार द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने हेतु आधार तय करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है ।
प्रमुख शासन सचिव अपर्णा अरोड़ा द्वारा गठित इस कमेटी में माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में 12 सदस्य समिति का गठन किया गया है ।जिसके अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा निदेशक होंगे। समिति के सदस्य सचिव राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के सचिव होंगे। इसके अतिरिक्त शासन उप सचिव शिक्षा विभाग रामानंद शर्मा ,प्रारंभिक शिक्षा शासन उप सचिव अनीता मीणा, संयुक्त निदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर ममता दाधीच, आरएससीआईटी प्रोफेसर ललित शंकर आमेटा ,माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक अरुण कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जयपुर रामचंद्र पिलानिया, महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मानसरोवर जयपुर प्रधानाचार्य अनु चौधरी ,शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी निदेशालय माध्यमिक शिक्षा डॉ प्रमोद कुमार चमोली, शिक्षाविद सुदर्शन कुल्हर तथा निजी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि रामनिवास ढाका को सदस्य मनोनीत किया गया है। यह समिति राज्य के विद्यार्थियों के शैक्षिक परिपेक्ष में 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के कक्षा क्रमोन्नति के आधार तय कर एक हफ्ते की अवधि में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Categories:
error: Content is protected !!