NATIONAL NEWS

राष्ट्रपति को चमचा बोलने वाले कांग्रेस नेता को नोटिस:बयान में गुजराती नमक का भी जिक्र

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राष्ट्रपति को चमचा बोलने वाले कांग्रेस नेता को नोटिस:बयान में गुजराती नमक का भी जिक्र

राष्ट्रपति पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता उदित राज को गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने नोटिस दिया है। उदित राज ने अपने बयान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चमचा कहा था। उदित राज पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

किसी देश को ऐसा राष्ट्रपति न मिले- उदित राज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात दौरे पर कहा था कि गुजरात में बना नमक सभी भारतीय खाते हैं। इसी पर उदित राज ने बुधवार को ट्वीट किया। लिखा- द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागीरी की भी हद है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।

बयान पर हंगामा, NCW का नोटिस और उदित राज की सफाई
उदित राज के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा- जैसे शब्द उदित राज ने राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किए हैं, वो चिंताजनक है। हालांकि, पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने भी किया था।’

उदित राज को NCW ने नोटिस जारी कर सफाई मांगी। इसके बाद उदित राज ने जवाब दिया- द्रौपदी मुर्मू जी से कोई दुबे, तिवारी, अग्रवाल, गोयल, राजपूत मेरे जैसा सवाल करता तो पद की गरिमा गिरती। हम दलित-आदिवासी आलोचना करेंगे और इनके लिए लड़ेंगे भी। हमारे प्रतिनिधि बनकर जाते हैं फिर गूंगे-बहरे बन जाते हैं।

उदित राज के ट्वीट पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आपत्ति जताई है।

उदित राज के ट्वीट पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आपत्ति जताई है।

पढ़िए गुजरात के नमक पर राष्ट्रपति मुर्मू का पूरा बयान
4 अक्टूबर को गांधीनगर में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश में 76 प्रतिशत नमक का उत्पादन गुजरात करता है और यह कहा जा सकता है कि राज्य द्वारा उत्पादित नमक सभी भारतीयों द्वारा खाया जाता है। उन्होंने इस दौरान गुजरात मॉडल की भी तारीफ की। मुर्मू ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी गुजरात की प्रगतिशील एवं समावेशी संस्कृति के आदर्श प्रतिनिधि हैं।

उदित राज के 2 विवादित बयान…

  • 15 अक्टूबर 2020 को उदित राज ने इलाहाबाद में कुंभ को लेकर सवाल उठाए थे। राज ने लिखा था कि सरकार का कोई धर्म नहीं होता है। इसके बावजूद भाजपा सरकार कुंभ में 4200 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। विवाद बढ़ने पर उन्होंने बयान को निजी बताया था।
  • पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद 8 जनवरी 2022 को उदित राज ने एक ट्वीट किया था। राज ने लिखा था कि पीएम मोदी की सुरक्षा की नौटंकी की आड़ में पाखंडियों का झाड़-फूंक और पूजा-पाठ की दुकान चल पड़ी।

अधीर ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहा था फिर माफी मांगी
27 जुलाई को दिल्ली के विजय चौक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। अधीर ने मुलाकात के लिए समय नहीं देने पर मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया। हालांकि, विवाद होने के बाद उन्होंने लेटर लिखकर माफी मांगी थी।

2007 में राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस समर्थन से प्रतिभा पाटिल चुनी गईं। उस वक्त कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे अमीन खान ने उनको लेकर विवादित बयान दिया था। खान ने कहा था- पाटिल को इंदिरा जी के घर में काम करने का फायदा मिला है। जब इंदिरा जी सत्ता से बाहर हो गईं, तो प्रतिभा जी उनके घर में खाना बनाती थीं और बर्तन मांजती थी।

राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहने पर विवाद हुआ था। इसके बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने लेटर लिखकर द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगी थी।

राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहने पर विवाद हुआ था। इसके बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने लेटर लिखकर द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगी थी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!