राहुल गांधी की यात्रा के रूट पर कांग्रेस को नुकसान:भारत जोड़ो यात्रा 19 सीटों से गुजरीं, कांग्रेस ने 8 तो बीजेपी ने 11सीटें जीतीं

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राहुल गांधी की यात्रा के रूट पर कांग्रेस को नुकसान:भारत जोड़ो यात्रा 19 सीटों से गुजरीं, कांग्रेस ने 8 तो बीजेपी ने 11सीटें जीतीं

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस के नेता पहले विधानसभा चुनावों में फायदे का दावा कर रहे थे, लेकिन रिजल्ट आने के बाद उल्टी तस्वीर सामने आई है। राजस्थान में यात्रा के रूट में कांग्रेस की सीटें पहले से कम हुई हैं। कुल 19 सीटों में से कांग्रेस को केवल 8 सीट मिली, जबकि 2018 में 13 सीट थी। ऐसे में कांग्रेस को 5 सीटों का नुकसान हुआ है।

राहुल गांधी की यात्रा 5 से 20 दिसंबर 2022 तक प्रदेश के 7 जिलों की 19 विधानसभा सीटों से होते हुए गुजरी थी। यात्रा कोटा की 5, झालावाड़, टोंक-बूंदी की 1-1, दौसा की 4, सवाई माधोपुर की 3 और अलवर की 4 सीटों से होकर गुजरी थी।

कांग्रेस को यह उम्मीद थी कि राहुल गांधी की यात्रा जिन इलाकों से गुजरी है, वहां उसे अच्छा-खासा फायदा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कांग्रेस को यह उम्मीद थी कि राहुल गांधी की यात्रा जिन इलाकों से गुजरी है, वहां उसे अच्छा-खासा फायदा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कांग्रेस को दो जिलों में फायदा, 5 में नुकसान
राहुल गांधी की यात्रा वाले 7 में से 5 जिलों में कांग्रेस को सीटों का नुकसान हुआ है, जबकि केवल दो जिलों में फायदा हुआ है। बूंदी जिले की केशोरायपाटन सीट पहले बीजेपी के पास थी, अब कांग्रेस ने जीती है। केशोरायपाटन क्षेत्र से यात्रा गुजरी थी। बूंदी और अलवर जिलों में यात्रा के रूट वाली सीटों पर फायदा हुआ और कांग्रेस को जीत मिली है। अलवर जिले में राहुल की यात्रा वाली अलवर शहर की सीट कांग्रेस हारी है, बाकी 3 सीटें जीती हैं। दौसा में केवल दौसा की सीट जीत पाई है।

राहुल की यात्रा के रूट वाले जिलों में कांग्रेस ने 8 सीटें जीतीं
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समय इसके रूट वाली 13 सीटों पर कांग्रेस, जबकि 6 सीटों पर भाजपा का कब्जा था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कोटा उत्तर, केशोरायपाटन, देवली-उनियारा, बामनवास, दौसा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, अलवर ग्रामीण और रामगढ़ सीटों पर जीत हासिल की है। इन 8 सीटों में से 7 सीटें कोटा उत्तर, देवली-उनियारा, बामनवास, दौसा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, अलवर ग्रामीण और रामगढ़ पहले ही कांग्रेस के पास थी। कांग्रेस ने केशोरायपाटन सीट भाजपा से छीन ली।

भाजपा ने कांग्रेस से छीन ली 6 सीटें
राहुल की यात्रा वाले जिलों में बीजेपी को 11 सीटें मिली हैं। इनमें झालरापाटन, रामगंजमंडी, सांगोद, लाडपुरा, कोटा दक्षिण, खंडार, सवाई माधोपुर, लालसोट, सिकराय, बांदीकुई और अलवर शहर शामिल है। इनमें से 5 सीटें झालरापाटन, रामगंजमंडी, लाडपुरा, कोटा दक्षिण और अलवर शहर सीट पहले भी भाजपा के पास थी यानी भाजपा ने 5 सीटें बरकरार रखी है, जबकि सांगोद, खंडार, सवाई माधोपुर, लालसोट, सिकराय और बांदीकुई सीटें कांग्रेस से छीन ली।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!