अंतरिक्ष में भेजे गए रूस के मिशन मून को बड़ा झटका लगा है। रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट क्रैश हो गया है। स्पेस एजेंसी रॉस्कॉस्मॉस ने बताया कि शनिवार शाम 05:27 बजे से उसका संपर्क टूट गया था। अधिकारियों का कहना है कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित कक्षा में घूमने के बाद चंद्रमा से टकराकर क्रैश हो गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, 21 अगस्त को इसकी चांद पर सॉफ्ट लैंडिग होनी थी।
गौरतलब है कि लूना-25 अंतरिक्ष यान में एक दिन पहले तकनीकी खराबी आ गई थी। लूना को 21 अगस्त को चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करना था। मानवरहित यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी, लेकिन लैंडिंग से पहले की कक्षा में प्रवेश करते समय कुछ समस्याओं का सामना करने के बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
लूना-25 की टक्कर भारत के चंद्रयान-3 (Chndrayaan-3) से थी। उसे भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करना था, लेकिन मिशन असफल रहा। यह 47 वर्षों के बाद रूस का पहला मून मिशन था। रॉस्कॉस्मॉस ने बताया कि लूना-25 के फ्लाइट प्रोग्राम के अनुसार प्री-लैंडिंग कक्षा (18 Km x 100 Km) में प्रवेश कराने के लिए कमांड दिया गया था।










