बीकानेर, 17 अगस्त। कोलायत क्षेत्र में हुई भारी बारिश से कपिल सरोवर में बड़ी मात्रा में पानी की आवक हुई है। इसके मद्देनजर आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आमजन से कपिल सरोवर के आसपास नहीं जाने की अपील की है। जिला कलेक्टर ने बताया कि कोलायत में एक दिन में 172 एमएम सहित पिछले कुछ समय में लगभग 700 एमएम बरसात हुई है। यह क्षेत्र की औसत बरसात से अधिक है। इससे कपिल सरोवर में बड़ी मात्रा में पानी आया है। इसके मद्देनजर अगले कुछ दिनों तक पूर्ण सावधानी रखने की जरूरत है। इसे ध्यान रखते हुए उन्होंने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति तालाब के आसपास नहीं जाए। उन्होंने बताया कि उपखंड प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। तालाब के आसपास सुरक्षा मानकों का पूर्ण ध्यान रखा जा रहा है। इसके बावजूद कोई भी तालाब के पास नहीं जाए। उन्होंने उपखंड अधिकारी को इस संबंध में पूर्ण सावधानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तालाब के सभी ओर अधिक पानी चेतावनी अंकित करवाने, गोताखोरों की टीम तैनात रखने और तालाब की ओर आवाजाही नहीं होने देने के लिए निर्देशित किया है।
Latest Posts
- बीकानेर में खुला सूरत के मशहूर ज्वेलरी ब्रांड सीरियस ज्वेल्स का नया शोरूम

- Three Setbacks, One Unwavering Dream: Indian Army Soldier Ankan Pruseth Clears SSB Interview for SCO-59 Course

- ईसीबी ई-स्पोर्ट्स सीजन-1 में 30 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

- IAF Conducts Short-Notice Nighttime Medical Evacuation from Leh, Airlifts Critically Ill Civilian to Delhi

- अनोखा सम्मान आयोजन 30 सफाई योद्धाओं को वितरण की उपयोगी सामग्री टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


