लूणकरणसर :नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव व 9 सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजकीय शारदे बालिका छात्रावास में नशे के बढ़ते प्रयोग से आम जन को सावधान रहने की अपील करते हुए श्रेयांस बैद ने बताया की श्रीमान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर के आदेशानुसार नवचेतना मॉड्यूल के अंतर्गत समाज में युवा शक्ति को बढ़ती हुई नशे की प्रवृति से छात्राओं पर पड़ते इसके दुष्प्रभाव बढ़ते हुई नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल पैनल सदस्य बैद छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों व किसी भी प्रकार के नशे को ना करने का संदेश दिया ।

बच्चों से संवाद कर समाज में चल रहे ब्रांड नशे की वस्तुओं को लेकर विस्तृत चर्चा की ।

छात्राओं के माध्यम से नशे के विरुद्ध अभियान में अपनी भागीदारी का संकल्प दिलवाया ।

देश भर में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 सितम्बर होगा विस्तृत जानकारी दी गई ।

वार्डन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के इस अभियान की सराहना की और बच्चों से गरिमा पूर्ण संवाद कार्यक्रम का महत्व बताया ।

Categories:
error: Content is protected !!