वरिष्ठ समाज सेविका संगीता सिंह भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति की सदस्य मनोनीत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के निदान हेतु निरन्तर प्रयास करने वाली देश की एकमात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे,प्रयागराज रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ने डिब्रूगढ़, असम की वरिष्ठ समाजसेविका संगीता सिंह की रेलसेवा के प्रति रुचि को देखते हुए समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है।
क्षेत्र वासियों ने श्रीमती संगीता को बधाई देते हुए रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि की अपेक्षा की है।
संगीता सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर मध्य रेलवे के रेलयात्रियों की समस्याओं के निदान एवं रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!