“वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सामाजिक नियंत्रण हेतु कानून की भूमिका” विषय पर स्कूल ऑफ लॉ महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में संवाद

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

आज दिनांक 4 सितंबर 2024 को स्कूल ऑफ़ लॉ महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में निदेशक प्रोफेसर डॉ. रविंद्र मंगल के निर्देशन में विद्यार्थियों के साथ “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सामाजिक नियंत्रण हेतु कानून की भूमिका” विषय पर विशेष संवाद आयोजित किया गया। संवाद की शुरुआत करते हुए प्रोफेसर डॉ. रविंद्र मंगल ने कहा कि विश्वविद्यालय का विकास विधार्थियो के सर्वांगीण विकास से ही संभव है। संवाद को बतौर मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. अनिल कौशिक (विधि विभाग डीन आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय) ने संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक नियंत्रण की तमाम संस्थाओं में कानून सर्वोपरि है। कानून से ऊपर कोई नहीं है इसलिए कानून का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों का यह नैतिक दायित्व है कि वह अपनी डिग्री को गहन अध्ययन के साथ पूरा करें। क्योंकि गहन अध्ययन और कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। संवाद के दौरान कई छात्र-छात्राओं ने अपने प्रश्न पटल पर रखे। डॉक्टर दुर्गा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद श्रृंखलाबद्ध तरीके से जारी रहेंगे।इस विशेष संवाद के कार्यक्रम का संयोजन राहुल यादव,मोनिका पंवार, वर्षा पंवार,अनिता कुमावत, डॉक्टर प्रदीप कच्छावा, अल्पना शर्मा, विशाल सोलंकी, डॉक्टर ललित पुरोहित इत्यादि ने किया। कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य डॉक्टर सीमा जैन ने किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!