विफा प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में जयपुर में जुटेगें सैकड़ो कार्यकर्ता : आदिशंकराचार्य जयंती पर होगें शामिल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। विफा जोनी फर्स्ट बी के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने बताया कि जन जन के परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह एवं आदि शंकराचार्य जन्म जयंती पर मंगलवार को जयपुर के बिरला ऑडिटॉरियम में सुबह 11 बजे संकल्प दिवस एवं महाआरती का आयोजन पुरे राजस्थान से विप्र बन्धु मातृ शक्ति एवं युवा शामिल होगे। पुरोहित ने बताया कि बीकानेर जोनी फर्स्ट बी से बीकानेर शहर अध्यक्ष नारायण पारीक, देहात अध्यक्ष शिवरतन सारस्वत प्रदेश महिला अध्यक्ष आशा पारीक, जिला अध्यक्ष जसोदा पारीक बीकानेर शहर सीमा मिश्रा बीकानेर देहात के नेतृत्व में होने वाले कार्यकर्ता समागम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होगें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक पारीक प्रभारी जॉन फर्स्ट बी, एवं देवेन्द्र सारस्वत प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश कार्यालय मंत्री रमेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में हनुमानगढ़ गंगानगर, चुरू नागौर, जैसलमेर इन जिलों की प्रभावी मॉनिटरिंग का कार्य चल रहा है। विप्र युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री दिनेश ओझा एवं शहर युवा अध्यक्ष राजू क्रोनिया के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में युवा शक्ति कार्यक्रम में शामिल हो रही है।

Categories:
error: Content is protected !!