वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 3 अगस्त। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के लिए मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन हुआ। इसमें सभी विकास अधिकारी और सम्बन्धित अभियंता मौजूद रहे।
इस दौरान जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि मनरेगा के तहत श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए। कोई भी पंचायत शून्य श्रमिक वाली नहीं रहे। सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। इन कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा की जाए। ब्लॉक स्तर पर बा-बापू वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा घर-घर औषधि योजना के तहत लक्षित लोगों तक पौधे समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सासंद और विधायक स्थानीय विकास कार्यक्रम, श्यामाप्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, ई-पंचायत, ई-ग्राम स्वराज, नव सृजित ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति भवन निर्माण एवं भूमि आवंटन, स्वच्छ भारत मिशन, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों की क्रियान्वयन रिपोर्ट तथा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज और लंबित प्रकरणों को अविलम्ब निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि ग्रामीण विकास की योजनाओं का आमजन को लाभ मिले, इसके मद्देनजर गम्भीरतापूर्वक कार्य किया जाए। इस दौरान अधिशाषी अभियंता धीर सिंह गोदारा तथा सहायक अभियंता मुकेश पूनिया मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!