वेटरनरी विश्वविद्यालय : डॉग शो 25 फरवरी को: डॉग शो में होगी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर 13 फरवरी। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय एवं केनाइन वेलफेयर सोसाइटी, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में डॉग शो आगामी 25 फरवरी को महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। वेटरनरी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. ए.पी. सिंह ने बताया कि डॉग शो के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। निदेशक क्लिनिक्स डॉ. प्रवीन बिश्नोई डॉग शो के सह-अध्यक्ष, डॉ. जे.पी कच्छावा, आयोजन सचिव तथा डॉ. सुरेश झीरवाल सह आयोजन सचिव होंगे। डॉग शो के आयोजन सचिव डॉ. जे.पी. कच्छावा ने बताया कि डॉग शो में श्वानों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ साथ फैंसी डेªस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। जिसमें श्वान प्रेमी अपने श्वान को आकर्षक वेशभूषा में सजाकर लायेंगे। सभी इच्छुक श्वान पालक डॉग शो में भाग लेने के लिए अपने श्वान का पंजीकरण वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के मेडिसिन विभाग में करवा सकते है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!