NATIONAL NEWS

वेद व्यास को सभा स्थल पर जाने से पुलिस वालो ने रोका

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब से कुछ देर बाहर बीकानेर पहुंचेंगे। वे यहां एमएम ग्राउंड में व्यापारियों व उद्यमियों से संवाद करेंगे। इससे पहले सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किये है। भाजयुमो शहर अध्यक्ष वेद व्यास व भाजपा नेता अरुण अपने कार्यकर्ताओं के साथ एमएम ग्राउंड पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। व्यास का कहना है कि वे सीएम को ज्ञापन देने के लिए यहां आए है, लेकिन पुलिस ने सभा स्थल से पहले ही रोक लिया। बता दें कि पुलिस प्रशासन वेद व्यास सहित भाजयुमो के अन्य नेताओं पर सुबह से निगरानी बनाये हुए हैं, क्योंकि जब 2022 में सीएम अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बीकानेर आए थे तब इन्होंने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया था। उस घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए इस बार ऐसी कोई घटना नहीं हो इसलिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। भाजयुमो के प्रत्येक नेता पर निगरानी रखी जा रही है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!