वोटिंग का सिलसिला जारी, अर्जुन राम मेघवाल सहित विधायक जेठानंद व्यास ने किया सपत्नीक मतदान, संभागीय आयुक्त तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किया मतदान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1781178094503797213?t=z3Yd8iLU0mK4CfsC_6JRXQ&s=19


बीकानेर।बीकानेर में भी वोट देने के लिए मतदाताओं का पोलिंग बूथों पर आना जारी है। बड़ी संख्या में लोग सुबह सात बजे ही वोट करने पहुंच गए। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सुबह पूजा अर्चना की ओर अपने समर्थकों के साथ घर से बाहर निकले।
किसमीदेसर में स्थित बूथ पर मतदान लाइन में खड़े होकर बारी का इंतज़ार किया और मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी पानादेवी भी वोट देने पहुंची। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास ने अपनी पत्नी संतोष व्यास के साथ जुगल भवन के पास स्थित बूथ पर मतदान किया। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सुबह मतदान किया है।
संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने भी किया मतदान ।पंचशती सर्किल के पास स्थित मतदान केंद्र पर डाला वोट।
कहा, लोकतंत्र में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण, सभी करें मतदान। भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष सोनी ने भी किया मताधिकार का प्रयोग, वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दुलीचंद मीणा ने सैनिक विश्राम गृह स्थित मतदान केंद्र में किया मतदान।अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी वेटलिफ्टर केशव बिस्सा ने दिया अपना पहला वोट

[metaslider id=”83227″]
Categories:
error: Content is protected !!