श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1784167532137791606?t=gKWtrBGXgQdl51JiuBoCdw&s=19

[metaslider id=”83227″]

बीकानेर। श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 27.04.2024 को “राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका-कुछ मुददे एंव चुनौतियों” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता डॉ. जी. एस. चौहान, संयुक्त सचिव विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली, श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री विजय कुमार कोचर, मंत्री, सी.ए. माणक चन्द्र कोचर, सदस्य, श्री किशोर कुमार बांठिया एंव प्राचार्य श्री संध्या सक्सेना श्री जैन कन्या महाविद्यालय उपस्थित थे। सर्वप्रथम महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शिव राम सिंह झाझडिया ने मुख्य वक्ता व अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता डॉ. जी.एस. चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला शक्ति के बिना हमारा जीवन कभी भी सफल नही हो सकता है। युगो-युगो से भारतीय नारी को सम्मान दिया जाता रहा है, वह साहस, शौर्य, बलिदान, व त्याग का प्रतीक है। नारी का सम्मान सभ्य समाज मे सर्वोपरि माना गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री विजय कुमार कोचर के कहा कि राष्ट्र निर्माण के संदर्भ में नारी विद्याता की सर्वोतम और उत्कृष्ट कृति है। कार्यक्रम को आगे बढाते हुवे सी.ए. माणक चन्द्र कोचर ने कहा कि महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिणिक, धार्मिक कार्य शक्ति ही परिवार, समाज ओर राष्ट्र को सशक्त बनाती है। अन्त मे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र चौधरी ने सभी आगुन्तको का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य एंव छात्र/छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सतपाल मेहरा ने की।

Categories:
error: Content is protected !!