श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिमांशु डाँगी को मिला स्वर्ण पदक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र हिमांशु डांगी ने ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय नेशनल प्रतियोगिता 2024 के अंतर्गत क्वॉन-की-डो प्रतिस्पर्धा में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक तथा इसी क्रम में व्यक्तिगत स्पर्धा +88 किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 26 से 28 अप्रैल, 2024 को जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबरेवाल विश्वविद्यालय, झुंझुनू राजस्थान में आयोजित की गई। महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझडिया ने छात्र हिमांशु डाँगी को इस उपलब्धि पर सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने विजेता खिलाडी को बधाईयाँ दी।

[metaslider id=”83227″]
Categories:
error: Content is protected !!