सदर थाना अंतर्गत बड़ी लूट की योजना बनाते चार लुटेरे लूट से पहले ही हथियारों सहित गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर । सदर थाना अंतर्गत बड़ी लूट की योजना बनाते चार लुटेरे लूट से पहले ही हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
बुधवार को पुलिस को बीकानेर में बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीमों को एक्टिव किया गया। बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा मय टीम, सदर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा मय टीम व डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां मय टीम ने जांच शुरू की। रातभर पुलिस आरोपियों की खोज में लगी रही। आज पुलिस ने सभी को दबोच लिया।सदर थाना पुलिस, बीछवाल थाना पुलिस व डीएसटी ने यह कार्रवाई संयुक्त रूप से की। लूट के मामले में चार आरोपियों को तीन हथियारों व एक गाड़ी सहित दबोचा है। वहीं एक अन्य स्थानीय बदमाश भी हथियार सहित रडार में आ गया है। लूट की वारदात करने आए बदमाशों की पहचान चिड़ावा झुंझुनूं निवासी करणसिंह, सरदारशहर निवासी पवन सिंह, सरदारशहर निवासी राजकुमार व सरदारशहर निवासी भैराराम के रूप में हुई है। आरोपियों से दो देशी कट्टे व एक रिवॉल्वर सहित 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं मुक्ताप्रसाद निवासी महेंद्र विश्नोई भी एक पिस्टल सहित पकड़ा गया।
इस मामले में महेंद्र के खिलाफ बीछवाल थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं अन्य चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित लूट के षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!