बीकानेर। सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज 2 अक्टूबर 2024 को सन राईज अकादमी माध्यमिक विद्यालय रानी बाजार बीकानेर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने भाषण,कविताओं, नृत्यों और नाटकों के माध्यम से गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का शुभारंभ शाला प्रधानाध्यापिका श्रीमती इंदिरा बालेचा ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन शाला अध्यापिका सीमा पंवार ने किया । वैष्णव जन तो तेने कहिए सर्व धर्म प्रार्थना की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की । विद्यालय के विद्यार्थी आलिया और मोहित तथा सुफिया ने गांधी जी के जीवन चरित्र को अपने शब्दों द्वारा जीवंत किया। भारत माता की वेशभूषा में भूमिका शर्मा और गांधी जी की भूमिका में समुद्र सिंह ने भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने तथा भारत को स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के प्रवर्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किरदार में अक्शा ने एक नाटक के माध्यम से ‘गांधी जी के सपनों का भारत ‘भाव को उजागर किया। विद्यालय के छात्र अनुराग बर्मन,देवेश जोशी और पवन तथा समुद्र सिंह के द्वारा एक गीत नृत्य नाटिका के माध्यम से गांधी जी की अहिंसा के प्रेरणा प्रसंग को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए प्रधानाध्यापिका ने गांधी जी के जीवन से जुड़ी प्रश्नोत्तरी से बच्चों को जागरूकता की प्रेरणा रूप में ‘स्वच्छता सफलता का आधार ‘ भाव को धारित करने का आह्वान किया।
Latest Posts
- अमन कला केंद्र ने मनाया संगीत भरा ‘दीपावली मिलन’ पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित का किया सम्मान

- बीकानेर में AIBE-22 की निःशुल्क 15 दिवसीय क्लासेज शुरू, न्यायिक अधिकारी पंकज तिवारी ने किया शुभारंभ

- ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन का स्थापना दिवस समारोह 17 नवंबर को
- केशव दत्त आचार्य हादसा: पुलिस ने कब्जे में लिया नगर निगम का कचरा टिपर, अब चालक की गिरफ्तारी की मांग

- बीकानेर में विविध भारती का प्रसारण दोबारा शुरू करवाने की मांग, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सौंपा ज्ञापन
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


