सप्त शक्ति आशा स्कूल, जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस-२०२२ के अवसर पर अनेक आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

१ से ३ दिसंबर २२ तक अनेक आयोजन

                                                                                                                                                                                               
 जयपुर। सप्त शक्ति आशा स्कूल जयपुर, दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय के तत्वावधान में 01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2022 तक अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2022 की थीम 'समावेशी विकास के लिए परिवर्तनकारी समाधान: एक सुलभ और न्यायसंगत दुनिया हेतु नवाचार की भूमिका' के साथ अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जा रहा है।  



        आशा स्कूल, जयपुर ने  बच्चों के लिए कार्यक्रमों की एक व्यापक योजना बनाई है, जिसमें उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने और उन्हें शिक्षाप्रद, पाठ्येतर और खेल गतिविधियों में अधिकतम भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बच्चों के लिए एक खेल प्रतियोगिता और स्टाफ के सदस्यों, अभिभावकों, छात्रों द्वारा प्रधानाचार्य के साथ 'तारे ज़मीन पर' पर अनुभव साझा करना और सभी बच्चों के लिए दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों और विशेषाधिकारों पर चर्चा, तथा आवश्यकता के आधार पर सैन्य अस्पताल, जयपुर में चिकित्सा शिविर, आयुर्वेदिक और मनोविज्ञान परामर्शदाता जांच का आयोजन किया जा रहा है।
Categories:
error: Content is protected !!