सरकारी अधिकारी को अपने ऊपर हुए हमले का जवाब देने का अधिकार नहीं? किसान को लात मारने वाले एसडीएम के बचाव में उतरे कलेक्टर जायसवाल( देखें वीडियो)

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

किसान को लात मारने वाले SDM के बचाव में उतरे कलेक्टर जायसवाल, वीडियो किया ट्वीट
किसान को लात मारने वाले एसडीएम का तबादला करने पर ब्यूरोक्रेसी अलग-अलग खेमों में बंट गई हैं.
किसान को लात मारने वाले SDM के बचाव में उतरे कलेक्टर जायसवाल, वीडियो किया ट्वीट
कई अधिकारी ऐसे हैं जो तबादले का विरोध कर रहे हैं तो कुछ ऐसे हैं जो इसका समर्थन कर रहे हैं.
जयपुर : किसान को लात मारने वाले एसडीएम का तबादला करने पर ब्यूरोक्रेसी अलग-अलग खेमों में बंट गई हैं. कई अधिकारी ऐसे हैं जो तबादले का विरोध कर रहे हैं तो कुछ ऐसे हैं जो इसका समर्थन कर रहे हैं. हालांकि आरएएस एसोसिएशन (RAS Association) ने अभी इस मामले में कुछ नहीं बोला है, लेकिन धौलपुर कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल एसडीएम के पक्ष में खड़े नजर आए.
कलेक्टर जायसवाल (Dholpur Collector Rakesh Kumar Jaiswal) ने 21 सेकंड का वीडियो ट्वीटर पर डाला है. जिस पर उन्होंने कैप्शन लिखकर कहा है कि आप देखकर बताएं कि गलती एसडीएम की है या किसान की. हालांकि कलेक्टर जायसवाल ने इसको लेकर कहा कि मैंने किसी का पक्ष नहीं लिया और ना ही कोई सफाई दी है.
मैंने तो वीडियो देखें और तय करें यह संदेश देने की कोशिश की. गौरतलब है कि जालौर (Jalore News) के सांचौर में मुआवजे की मांग को लेकर किसान भारत माला प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे. जहां एसडीएम भूपेंद्र यादव की ओर से किसान को लात मारने का वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद सरकार ने उनका तबादला जोधपुर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त के पद पर कर दिया.
हालांकि कलेक्टर की ओर से वीडियो डालने के बाद लोगों ने ट्वीटर पर उनका जवाब दिया. एक यूजर ने 30 सैकंड का दूसरा वीडियो डाला और लिखा कि कलेक्टर साहब अधूरी वीडियो के साथ लोगों को गुमराह नहीं करें. वहीं, स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी वीडियो अपलोड किया और कहा कि पूरे वीडियो देखकर तय करें की किसान ने क्या गलती की.

Categories:
error: Content is protected !!