NATIONAL NEWS

सरदारशहर उपचुनाव: कांग्रेस आगे, बीजेपी तीसरे स्थान पर, हनुमान बेनीवाल का जलवा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सरदारशहर उपचुनाव: कांग्रेस आगे, बीजेपी तीसरे स्थान पर, हनुमान बेनीवाल का जलवा
राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा के
चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा बढ़त बनाए हुए है। अनिल शर्मा को 24 हजार 404 वोट मिले है। जबकि बीजेपी के अशोक कुमार को 15495 वोट मिले हैं।
राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा बढ़त बनाए हुए है। अनिल शर्मा को 24 हजार 404 वोट मिले है। जबकि बीजेपी के अशोक कुमार को 15495 वोट मिले हैं। मतगणना का चौथा राउंड पूरा हो गया है। 15 हजार 713 वोट लेकर हनुमान बेनीवाल की आरएलपी प्रत्याशी दूसरे स्थान पर है। जबकि बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार पिंचा 15 हजार 495 वोट लेकर तीसरे स्थान पर है। करीब 7 हजार मतों से कांग्रेस के अनिल शर्मा आगे है। राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा के चुनाव परिणाम आज आएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। सरदारशहर में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। कांग्रेस के विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस ने अनिल शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि बीजेपी नेअशोक कुमार पिंचा का अपना प्रत्याशी बनाया है। चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा, बीजेपी के अशोक पींचा और आरएलपी के लालचंद मूंड के बीच माना जा रहा है। उपचुनाव में 72. 9 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसका सभी दल अपने-अपने हिसाब से आंकलन कर रहे हैं। पिछली बार की तुलना में यहां 4.33 प्रतिशत कम मतदान हुआ। माना जा रहा है कि चुनाव परिणाण अप्रत्याशित हो सकता है। विधानसभा 2023 से पहले हो रहे उपचुनाव की वजह से उपचुनाव परिणाम को काफी अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस का पलड़ा भारी रहने के आसार
सरदारशहर का सरदार कौन होगा इसकाज फैसला जनता आज करेगी। इस विधानसभा सीट से जो भी जीतेगा उसे क्षेत्र का विकास कराने के लिए 1 साल से भी कम का समय मिलेगा। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे भंवरलाल शर्मा यहां से सात बार विधायक रहे थे। कांग्रेस ने भंवरलाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने अपने पुराने चेहरे अशोक पींचा पर ही भरोसा जताया है। आरएलपी ने जाट मतदाताओं के भरोसे लालचंद मूड को अपना उम्मीदवार बनाया है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सरदारशहर उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। उपचुनाव के नतीजे सीएम अशोक गहलोत की सियासत का रूख तय करेंगे। राजस्थान अब तक हुए विधानसभा चुनाव परिणामों में कांग्रेस को शानदार सफलता मिली है। कांग्रेस जीतती है तो सीएम अशोक गहलोत का दबदबा कायम रहेगा। राजस्थान में गहलोत-पायलट की गुटबाजी के बीच उपचुनाव के परिणाम खासे मायने रखते है। चुनव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!