सांवरा सेठ के भंडार से निकले अमेरिकन डॉलर:पहले दिन की काउंटिंग में 6.21 करोड़ रुपए मिले, कल नहीं होगी गिनती

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सांवरा सेठ के भंडार से निकले अमेरिकन डॉलर:पहले दिन की काउंटिंग में 6.21 करोड़ रुपए मिले, कल नहीं होगी गिनती

श्री सांवलिया जी मंदिर में भंडार खोला गया, जिसमे इस बार 100-100 के 100 नोट अमेरिकन डॉलर के भी निकले। - Dainik Bhaskar

श्री सांवलिया जी मंदिर में भंडार खोला गया, जिसमे इस बार 100-100 के 100 नोट अमेरिकन डॉलर के भी निकले।

मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया जी में बुधवार को मासिक भंडार खोला गया। पहले राउंड में 6 करोड़ 21 लाख से ज्यादा के रुपयों की गिनती हुई है। दूसरे राउंड की गिनती अब 12 जनवरी को की जाएगी। अमावस्या होने के कारण गुरुवार को काउंटिंग नहीं होगी। आज भंडार से ठाकुरजी को चढ़ाई गई कई देशों की करेंसी भी मिली है, इसमें 100-100 के 100 नोट अमेरिकन डॉलर के भी निकले।

श्री सांवलिया जी मंदिर के भंडार में इस बार 10,000 अमेरिकन डॉलर निकले है, साथ ही कई देशों की करेंसी भी मिली है।

श्री सांवलिया जी मंदिर के भंडार में इस बार 10,000 अमेरिकन डॉलर निकले है, साथ ही कई देशों की करेंसी भी मिली है।

कल नहीं होगी काउंटिंग
हर महीने की चतुर्दशी को मंडफिया स्थित श्री सांवलिया जी मंदिर में भंडार खोला जाता है। बुधवार को भी राजभोग आरती के बाद सांवरा सेठ का भंडार खोला गया। पहले दिन के काउंटिंग में 6 करोड़ 21 लाख 70 हजार रुपए मिले। बाकी नोटों का बंडल बनाकर रखा गया है, जिनकी गिनती 12 जनवरी को की जाएगी। पहले दिन मंदिर मंडल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, श्रीलाल पाटीदार, ममतेश शर्मा, अशोक शर्मा, शंभू सुथार, प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर, तहसीलदार गुणवंत, संपदा अधिकारी कालू लाल तेली, हरलाल गुर्जर और बैंक कर्मचारियों के सामने दान पेटी से रुपए निकाले गए।

काउंटिंग करते हुए मंदिर मंडल के कर्मचारी और बैंक कर्मी।

काउंटिंग करते हुए मंदिर मंडल के कर्मचारी और बैंक कर्मी।

100 नोट अमेरिकन डॉलर के निकले
अमावस्या पर हर महीने सांवरा सेठ के दर पर काफी भीड़ रहती है। इसके चलते मंदिर मंडल की ओर से काउंटिंग नहीं की जाती है। पूरे स्टाफ के ड्यूटी व्यवस्थाओं में लगी होती है। भंडार से चांदी के छोटे-छोटे भेंट भी निकले। इसके अलावा कई देशों की फॉरेन करेंसी भी निकली है। इसमें 100-100 के 100 नोट अमेरिकन डॉलर के निकले है। यानी कुल 10,000 अमेरिकन डॉलर मिले, जो इंडियन करेंसी के 8.30 लाख रुपए है। इसके अलावा ईरान, इराक, कुवैत, आबुदाबी और नेपाल की भी करेंसी निकली।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!