साउथ अदाकारा Mehreen Pirzada ने सगाई के चंद महीनों बाद ही तोड़ डाला Bhavya Bishnoi से नाता, टूट गई शादी !!

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


साउथ फिल्म अदाकारा मेहरीन पीरजादा ने सगाई के चंद महीने बाद ही अपने मंगेतर भव्य बिश्नोई से शादी तोड़ डाली है।
साउथ फिल्म अदाकारा मेहरीन पीरजादा (Mehreen Pirzadaa) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर हर किसी को हैरान कर दिया है। फिल्म अदाकारा ने अपने इंस्टास्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्होंने मंगेतर भव्या बिश्नोई (Bhavya Bishnoi) से नाता तोड़ लिया है। इसके साथ ही अदाकारा की भव्या बिश्नोई से होने वाली शादी रद्द हो गई है।
एक्ट्रेस ने अपनी लंबी पोस्ट में लिखा, ‘भव्या बिश्नोई और मैंने अपनी सगाई तोड़ने का फैसला ले लिया है। हम शादी नहीं कर रहे हैं। ये फैसला हम दोनों ने आपसी सहमति और दोनों की बेहतरी के लिए मिलकर लिया है। अपने तहेदिल से मैं ये बात बताना चाहती हूं कि अब मेरा भव्य बिश्नोई के साथ कोई संबंध नहीं है। न ही उनके किसी परिवारिक सदस्य या दोस्तों से। इस बारे में मेरा सिर्फ यही कहना है। मैं उम्मीद करती हूं कि आप सभी मेरी निजता का सम्मान करेंगे। इस बीच मैं अपने रूटीन वर्क और प्रोजेक्ट्स पर पहले की तरह काम करती रहूंगी।
जयपुर के किले में हुई थी मेहरीन-भव्या की सगाई
मेहरीन पीरजादा की ये पोस्ट देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। फिल्म स्टार ने अभी हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड और राजनेता भव्या बिश्नोई के साथ सगाई की थी। मेहरीन पीरजादा और भव्या बिश्नोई की सगाई इसी साल मार्च महीने में हुई थी। इसकी सगाई का भव्य कार्यक्रम जयपुर के शाही किले में किया गया था। जहां दोनों परिवारों के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों ने हिस्सा लिया था।
मालदीव में भव्या ने किया था मेहरीन को प्रपोज
भव्या और मेहरीन एक दूसरे के साथ कुछ महीनों पहले मालदीव्स में घूमने गए थे। जहां भव्या ने अदाकारा को बेहद रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसके लिए मेहरीन ने तुरंत हां कर दी थी। सगाई के बाद ये कपल शादी की तैयारियों में भी जुट गया था। हालांकि अचानक ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से इन दोनों ने शादी तोड़ने का फैसला किया, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Categories:
error: Content is protected !!