सादुल राजस्थानी रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा डाॅ. एल.पी.तैस्सितोरी की 136 वीं जयंती के अवसर पर होगा कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर/ सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टिट्यूट ,बीकानेर के तत्वावधान में इटली मूल के राजस्थानी भाषा के शोधार्थी डाॅ. एल.पी.तैस्सितोरी की 136 वीं जयंती के अवसर पर 13 दिसम्बर 2023 को तैस्सितोरी की प्रतिमा पर पुष्पांजली एवं उनके व्यक्तित्व पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।
सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि म्यूजियम परिसर स्थित डाॅ. एल.पी.तैस्सितोरी की प्रतिमा पर बुधवार को दोपहर 01:15 बजे पुष्पाजंली करते हुए उनके राजस्थानी भाषा में दिये गये योगदान पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि डाॅ. एल.पी.तैस्सितोरी पर केंद्रित कार्यक्रम में साहित्यकार, शिक्षाविद्-लेखकों के साथ ही शोधार्थी भी मौजूद रहेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!