सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में 35 बटुकों को दी मंत्र दीक्षा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

[metaslider id=”83227″]

बीकानेर, 26 अप्रैल। आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को महानंद मंदिर परिसर सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित हुआ। इस दौरान 35 बटुकों को मंत्र दीक्षा दी गई।
कर्मकांड भास्कर पं. नथमल पुरोहित के सान्निध्य में प्रातः आठ बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से हवन किया गया। इस दौरान बटुकों के परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता के लिए किशन कुमार पुरोहित और दाऊ लाल कल्ला के नेतृत्व में विभिन्न समितियां गठित की गई। संस्था के गणेश आचार्य ने बताया कि अब तक 32 सौ से अधिक बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया जा चुका है। इसका उद्देश्य परंपराओं को कायम रखते हुए आर्थिक व्यय को रोकना है। यहां यज्ञोपवीत धारण करने वाले परिजन सब प्रकार की कुरीति से दूर रहते हैं। इसके लिए मंदिर परिसर में रविंद्र आचार्य और प. गौरी शंकर चूरा ने पंडितों के सहयोग से यज्ञ वेदियां बनाई। रोहित आचार्य ने बताया कि सामूहिक यज्ञोपवीत का उद्देश्य मायरा, देराड़ी एवं प्रीतिभोज से दूर रहना है। पवन जोशी ने बताया कि समिति के प्रति समाज के प्रत्येक वर्ग का विश्वास बढ़ा है। ऐसे आयोजन नियमित रूप से हो रहे हैं। इस दौरान विजय नारायण आचार्य, अमित नारायण आचार्य, शुभम व्यास, अनिरुद्ध आचार्य, अमरचंद आचार्य, निखिल आचार्य, नमामि शंकर आचार्य, माधव बिस्सा, आनंद आचार्य एवं महेंद्र आचार्य आदि मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!